विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संडीला से चंडीगढ़ वाया हरिद्वार रूट पर नई बस सेवा शुरू, यूपी के पांच जिलों को मिलेगा फायदा

Published: Mon, 17 Aug 2026 05:14 PM (IST)

हरदोई डिपो से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है, जो संडीला, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार, सहारनपुर और अंबाला होते हुए जाएगी।

हरी झंडी दिखाकर चंडीगढ़ बस सेवा की शुरुआत करते डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी। सौ. से परिवहन विभाग

हरी झंडी दिखाकर चंडीगढ़ बस सेवा की शुरुआत करते डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी। सौ. से परिवहन विभाग

HighLights

  1. हरदोई से चंडीगढ़ सीधी बस सेवा शुरू।

  2. किराया 968 रुपये, हरिद्वार मार्ग से जाएगी।

  3. यात्रियों की सुविधा के लिए नई पहल।

जागरण संवाददाता, हरदोई। जिले के यात्रियों के लिए परिवहन विभाग ने एक नई सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी की है। हरदोई डिपो से चंडीगढ़ के बीच बस का संचालन किया जाएगा।

इस बस के जरिए यात्रियों को संडीला, हरदोई से शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार, सहारनपुर और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचने की सुविधा मिलेगी। हरदोई से चंडीगढ़ तक यात्रा करने वाले यात्रियों को 968 रुपये किराया देना होगा।

डिपो प्रभारी वैभव रघुवंशी ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए इस सेवा को शुरू किया जा रहा है। बस का कुल परिचालन मार्ग करीब 1674 किलोमीटर का होगा। नई सेवा शुरू होने से हरदोई और आसपास के यात्रियों को चंडीगढ़ के लिए सीधे परिवहन की सुविधा मिलेगी।

ये रहेगा रूट

निर्धारित समय सारणी के अनुसार बस हरदोई से शाम 3 बजे रवाना होगी। इसके बाद शाम 4 से 6 बजे के बीच संडीला पहुंचेगी। वहां से पुन: हरदाेई वापस आएगी।

हरदोई से आगे शाहजहांपुर में रात 10 से 10:30 बजे, बरेली में रात 12 से 12:30 बजे और मुरादाबाद में रात 2:30 से 2:40 बजे तक ठहराव निर्धारित है। इसके बाद बस सुबह 6:40 से 7 बजे के बीच हरिद्वार, 8:30 से 8:40 बजे सहारनपुर और 10:10 से 10:20 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। बस का चंडीगढ़ पहुंचने का निर्धारित समय दोपहर 12 बजे है।

वापसी में बस चंडीगढ़ से दोपहर 2 बजे चलेगी। अंबाला कैंट में 3:30 से 3:40 बजे, सहारनपुर में शाम 5:10 से 5:20 बजे, हरिद्वार में 6:50 से 7 बजे, मुरादाबाद में रात 11 से 11:10 बजे, बरेली में रात 1:10 से 1:40 बजे और शाहजहांपुर में 3:40 से 3:50 बजे ठहराव रहेगा। इसके बाद बस सुबह करीब 5:50 से 6 बजे हरदोई पहुंचेगी।

हरदोई-संडीला-लखनऊ मार्ग पर भी सेवा निर्धारित

इसके अलावा हरदोई-संडीला-लखनऊ मार्ग पर भी सेवा निर्धारित की गई है। इसमें बस हरदोई से सुबह 6 बजे चलेगी, संडीला में 7 से 7:10 बजे और लखनऊ में 8:30 से 9 बजे पहुंचेगी।

वापसी में लखनऊ से 10:30 से 10:40 बजे संडीला होते हुए बस दोपहर 12 बजे हरदोई पहुंचेगी। नई सेवा शुरू होने से हरदोई के यात्रियों को चंडीगढ़ और रास्ते में आने वाले प्रमुख शहरों तक सीधा सफर करने का विकल्प मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें- देश में सार्वजनिक बस सेवा में 70% की कमी, 400 से ज्यादा शहरों में सुविधा ही नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।