विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जन्माष्टमी पर रेलवे का तोहफा, दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, चेक करें टाइम टेबल और रूट

Published: Wed, 02 Sep 2026 04:25 PM (IST)

जन्माष्टमी पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली और वाराणसी के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. जन्माष्टमी पर दिल्ली-वाराणसी के बीच विशेष ट्रेन।

  2. ट्रेन हरदोई स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

  3. यात्रियों को यात्रा में मिलेगी अतिरिक्त सुविधा।

जागरण संवाददाता, हरदोई। जन्माष्टमी पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली और वाराणसी के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। मुरादाबाद मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार ट्रेन संख्या 04446/04445 दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस कुल दो-दो फेरों में संचालित होगी।

खास बात यह है कि ट्रेन का हरदोई स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव दिया गया है। इससे दिल्ली और वाराणसी की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी।

रेलवे के कार्यक्रम के मुताबिक, ट्रेन संख्या 04446 दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 3 और 5 सितंबर को दिल्ली से रवाना होगी। दिल्ली से रात 9 बजकर 10 मिनट पर चलने वाली ट्रेन नई दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ और मुरादाबाद के रास्ते हरदोई पहुंचेगी। ट्रेन का हरदोई पहुंचने का समय सुबह 4 बजकर 13 मिनट पर निर्धारित किया गया है।

यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन 4 बजकर 15 मिनट पर वाराणसी के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन लखनऊ सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी और 6 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी। अयोध्या कैंट में 9 बजकर 40 मिनट से 9 बजकर 45 मिनट तक और जौनपुर में 13 बजकर 10 मिनट से 13 बजकर 12 मिनट तक ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर दोपहर बजे वाराणसी पहुंचेगी।

वापसी में हरदोई पहुंचेगी सुबह 4 बजकर तीन मिनट पर

वहीं ट्रेन संख्या 04445 वाराणसी-दिल्ली स्पेशल 4 और 6 सितंबर को वाराणसी से चलेगी। वाराणसी से रात 8 बजकर 15 मिनट पर रवाना होने के बाद ट्रेन जौनपुर, अयोध्या कैंट और लखनऊ होते हुए हरदोई पहुंचेगी। इसका हरदोई पहुंचने का समय सुबह 4 बजकर 03 मिनट और रवाना होने का समय 4 बजकर 5 मिनट निर्धारित किया गया है।

हरदोई से चलने के बाद ट्रेन शाहजहांपुर 5 बजे, बरेली 5 बजकर 57 मिनट, मुरादाबाद 7 बजकर 30 मिनट और हापुड़ 9 बजकर 08 मिनट पर पहुंचेगी। इसके बाद गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली में ट्रेन के पहुंचने का समय 11 बजकर 15 मिनट और रवाना होने का समय 11 बजकर 20 मिनट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी और भाद्र पूर्णिमा पर रेलवे का तोहफा: देवघर के लिए चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

यह भी पढ़ें- दिल्ली से मथुरा और वाराणसी के लिए चलेंगी जन्माष्टमी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और टाइमिंग