विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब 'सुपरफास्ट' नहीं 'एक्सप्रेस' बनकर दौड़ेगी कानपुर-जम्मू तवी ट्रेन, 21 अक्टूबर से बदल जाएगा नंबर

Updated: Sun, 30 Aug 2026 06:41 AM (IST)

कानपुर-जम्मू तवी साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 21 अक्टूबर से नए नंबर और एक्सप्रेस श्रेणी के साथ होगा। यात्रियों को टिकट ...और पढ़ें

जम्मू तवी का बदलेगा नंबर।

जम्मू तवी का बदलेगा नंबर।

HighLights

  1. कानपुर-जम्मू तवी ट्रेन का नंबर 21 अक्टूबर से बदलेगा।

  2. ट्रेन अब सुपरफास्ट से एक्सप्रेस श्रेणी में चलेगी।

  3. जम्मू तवी पहुंचने का समय 15 मिनट आगे बढ़ा।

जागरण संवाददाता, हरदोई। हरदोई होकर कानपुर से जम्मू तवी जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। कानपुर-जम्मू तवी साप्ताहिक ट्रेन के संचालन में रेलवे ने बदलाव करने का निर्णय लिया है। 21 अक्टूबर से यह ट्रेन नए नंबर के साथ पटरी पर दौड़ेगी। इसके साथ ही ट्रेन की श्रेणी में भी बदलाव किया जा रहा है।
अब तक कानपुर से जम्मू तवी के बीच चलने वाली यह साप्ताहिक ट्रेन 12469 और 12470 नंबर से संचालित हो रही थी। रेल प्रशासन के निर्देश के बाद 21 अक्टूबर से ट्रेन के नंबर बदल दिए जाएंगे।

इसके बाद कानपुर से जम्मू तवी जाने वाली ट्रेन 14669 और जम्मू तवी से कानपुर की ओर आने वाली ट्रेन 14670 नंबर से संचालित होगी। नंबर बदलने के साथ ट्रेन को अब तक मिली सुपरफास्ट श्रेणी भी समाप्त कर दी जाएगी। यानी 21 अक्टूबर से इसका संचालन एक्सप्रेस श्रेणी में किया जाएगा। इस बदलाव का असर यात्रियों के टिकट, समय सारिणी और ट्रेन की पहचान पर पड़ेगा, इसलिए नियमित रूप से इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को पुराने नंबर के बजाय नए नंबर की जानकारी रखना जरूरी होगा।

रेलवे की ओर से ट्रेन के जम्मू तवी पहुंचने के समय में भी बदलाव किया गया है। अभी तक ट्रेन जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर पहुंचती थी, लेकिन 21 अक्टूबर से संशोधित समय सारिणी के अनुसार ट्रेन सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर जम्मू तवी पहुंचेगी। यानी जम्मू तवी पहुंचने के समय में 15 मिनट का बदलाव किया गया है। हरदोई समेत रास्ते के अन्य स्टेशनों से इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह बदलाव खासा महत्वपूर्ण है।

त्योहारों और अक्टूबर में बढ़ने वाली यात्री भीड़ के बीच गलत ट्रेन नंबर के कारण टिकट खोजने या यात्रा की योजना बनाने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि अक्टूबर में यात्रा करने से पहले रेलवे की अद्यतन समय सारिणी में ट्रेन का नया नंबर, श्रेणी और समय जरूर जांच लें। खासकर जिन यात्रियों ने पहले से यात्रा की योजना बना रखी है, उन्हें टिकट बुकिंग के समय पुराने नंबर के बजाय संशोधित नंबर की पुष्टि कर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- हरदोई में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मामा भांजे समेत तीन की मौत, रफ्तार में थीं बाइक