Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में मिनी नंदिनी योजना के तहत आवेदन का एक और मौका, पशुपालक 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 04:43 PM (IST)

    मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, हरदोई। स्वेदशी गो पालन को बढ़ावा देने और किसानों समृद्ध बनाने के लिए मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना को लेकर आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है।

    21 जुलाई के बाद अब 31 जुलाई तक आवेदन किए जा सकेंगे। सीवीओ ने बताया कि पशुपालकों की कई जिलों में मांग के बाद अंतिम तिथि को बढ़ाकर किसानों को आवेदन के लिए एक मौका और दिया गया है।

    डेयरियों में स्वदेशी नस्लों का ही होगा पालन

    योजना के अंतर्गत गो-पालकों को सशक्त बनाने के लिए 10-10 गायों की क्षमता वाली डेयरी यूनिट स्थापित की जाएंगी। दुग्ध उत्पादन क्षमता अधिक होने के कारण इन डेयरियों में केवल गिर, थारपारकर और साहीवाल जैसी उच्च गुणवत्ता वाली स्वदेशी नस्लों को ही पाला जाएगा।

    एक डेयरी यूनिट की कुल लागत लगभग 23.60 लाख रुपये निर्धारित की गई है। सरकार द्वारा 50 प्रतिशत (11.80 लाख रुपये) का अनुदान दिया जाएगा। शेष 50 प्रतिशत धनराशि में 35 प्रतिशत बैंक ऋण और 15 प्रतिशत मार्जिन मनी शामिल है। यदि लाभार्थी सक्षम है और ऋण नहीं लेना चाहता है, तो वह पूरी 50 प्रतिशत पूंजी अपने पास से भी लगा सकता है।

    आवेदकों के लिए बढ़ाई गई अंतिम तिथि

    पहले पशुपालकों से विभागीय वेबसाइट nandbanadugdhmission.up.gov.in पर 21 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे, लेकिन अभिलेख ज्यादा लगने के चलते काफी पशुपालक आवेदन नहीं कर सके, जिसके बाद इस जनपद में ही नहीं कई जनपदों में अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग होने लगी, जिसके चलते अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है।

    मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि जिले में छह डेयरी लगाने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इच्छुक पशुपालकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

    योजना के अंतर्गत गो-पालकों को सशक्त बनाने के लिए 10-10 गायों की क्षमता वाली डेयरी यूनिट स्थापित की जाएंगी। बढ़ी हुई तिथि में पशुपालक आवेदन कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- मिनी नंदिनी योजना: हर महीने एक लाख से अधिक कमा रहे राजपाल, फार्म खोलने पर सरकार देती है 50 प्रतिशत सब्सिडी

    यह भी पढ़ें- मिनी नंदिनी योजना में 10 गायों पर 11.80 लाख रुपये का अनुदान, योजना में ऋण लेने की अनिवार्यता खत्म

    खबरें और भी