विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM किसान योजना: दीपावली से पहले किसानों को तोहफा, 30 अक्टूबर को आएगी सम्मान निधि की 24वीं किस्त

Published: Wed, 28 Oct 2026 06:23 PM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होगी, जिससे किसानों को दीपावली से पहले लाभ मिलेगा।

News Article Hero Image

HighLights

  1. पीएम किसान की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी।

  2. हरदोई के 6.27 लाख से अधिक किसानों को लाभ।

  3. दीपावली से पहले खातों में आएगी सम्मान निधि।

जागरण संवाददाता, हरदोई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी की जाएगी। कृषि विभाग ने जिले के 6,27,647 किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। इन किसानों को किस्त मिलने की उम्मीद है। वहीं शेष किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, ताकि उन्हें भी योजना का लाभ मिल सके।

हरदोई में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब आठ लाख तीन हजार किसान पंजीकृत हैं। योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह धनराशि दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

किसान इस धनराशि का उपयोग खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में करते हैं। कृषि विभाग की ओर से अब तक 6,27,647 किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है।

ऐसे में इन किसानों को दीपावली से पहले 24वीं किस्त मिलने की उम्मीद है। किस्त जारी होने से किसानों को खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री की खरीद में आर्थिक मदद मिलेगी।

उप निदेशक कृषि डा. राजेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये की 24वीं किस्त भेजी जाएगी। शेष किसानों का डाटा भी जल्द पोर्टल पर अपलोड कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे पात्र किसानों को योजना का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

यह भी पढ़ें- किसानों को 2461 रुपये प्रति क्विंटल तक मिलेगा भाव, जहानाबाद में 15 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।