गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण में 100000 लोग बनेंगे गवाह, उन्नाव, कन्नौज और शाहजहांपुर के लिए चलेंगी 2800 बसें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे, जिसके लिए हरदोई समेत चार जिलों से 1.25 लाख लोगों को लाने के लिए 2800 बसें ...और पढ़ें
-1777039287975_m.webp)
इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे का 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा होने वाला लोकार्पण ऐतिहासिक हैै, जिसे भव्य बनाने में जिला प्रशासन जुटा हैै। हरदोई के साथ ही उन्नाव, कन्नौज और शाहजहांपुर से लोगों को लाने के लिए 2800 बसें लगाई गई हैं।
1.25 लाख लोगों के लिए खानपान का इंतजाम किया जा रहा है, जिन्हें बस में चढ़ते समय नाश्ता। सभा स्थल और फिर घर जाते समय खाना दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ मार्गों पर जाम न लगे इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी और एसपी ने संभाली व्यवस्था
जिलाधिकारी अनुनय झा और एसपी अशोक कुमार मीणा ने व्यवस्थाएं संभाली हैं। प्रशासन का मुख्य फोकस आने-जाने वाले लोगों की सुविधाओं पर है। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है और हर बस में कर्मचारी, 10 बसों पर एक पर्यवेक्षक तथा 50 बसों में एक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
खानपान व्यवस्था के तहत लगभग 2.5 लाख लंच पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति को दो लंच पैकेट दिए जाएंगे, एक सभा से पूर्व और दूसरा सभा के पश्चात। प्रत्येक बस के रवाना होने से पहले यात्रियों को ड्राई स्नैक्स और लंच पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
खबरें और भी
ड्राई स्नैक्स में पारले-जी बिस्किट, 01 लीटर पानी की बोतल, मट्ठा और 02 केले शामिल रहेंगे, जबकि लंच पैकेट में 06 पूड़ी, सब्जी, अचार, 01 मिठाई और 01 लीटर पानी की बोतल दी जाएगी। एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासन का पूरा फोकस जन सुविधाओं पर है।
लोकार्पण को भव्य बनाने में भाजपा जुटी
गंगा एक्सप्रेसवे के 29 अप्रैल को होने वाले लोकार्पण समारोह को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में संगठनात्मक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। हर बूथ से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं और लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।