गंगा एक्सप्रेस-वे पर चलेंगी 90 बस, 79 KM लंबे Expressway के लिए परिवहन विभाग ने तैयार किया रोडमैप
प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और 29 अप्रैल से इस पर वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा। रायबरेली जिले में 79 किमी ...और पढ़ें
-1776963482135_m.webp)
इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा, 29 अप्रैल से संचालन।
रायबरेली में 79 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे, परिवहन विभाग तैयार।
यात्रियों के लिए 90 बसों की व्यवस्था, वीएलटीडी से निगरानी।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और 29 अप्रैल से इस पर वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा। जिले में इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई करीब 79 किलोमीटर है, जिससे क्षेत्रीय आवागमन में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसको लेकर परिवहन विभाग कार्यक्रम में अपनी बसों का चार्ट तैयार कर ली है।
क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। कुल 90 बसों की व्यवस्था की गई है, जिनमें से 85 बसें कार्यक्रम के एक दिन पहले लखनऊ और उन्नाव मार्ग पर संचालित होंगी।
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की होगी लाइव स्ट्रीमिंग, PM मोदी के दौरे को लेकर CM योगी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शेष 5 बसों को रिजर्व रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत अतिरिक्त सेवा दी जा सके। सभी बसों में वीएलटीडी (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) सक्रिय कर दिए गए हैं, जिससे उनकी निगरानी लगातार की जा सकेगी। प्रत्येक बस में एक चालक और एक परिचालक की तैनाती सुनिश्चित की गई है।