रक्षाबंधन पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, हरदोई होकर दौड़ेगी लखनऊ से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लखनऊ और हरिद्वार के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन हरदोई, बालामऊ और संडीला स्ट ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
रक्षाबंधन पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन।
लखनऊ-हरिद्वार मार्ग पर हरदोई, बालामऊ, संडीला में ठहराव।
27 अगस्त से 30 अगस्त तक होगा संचालन।
जागरण संवाददाता, हरदाेई। रक्षाबंधन के त्योहार पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुरादाबाद मंडल की ओर से त्योहार के दौरान अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लखनऊ और हरिद्वार के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने की अनुमति प्रदान की गई है। इस निर्णय से हरदोई, बालामऊ और संडीला क्षेत्र के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव इन तीनों स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है।
हर वर्ष रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी वृद्धि होती है। नियमित ट्रेनों में सीटों की भारी मांग के कारण यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा सूची का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रेलवे द्वारा चलाई जा रही यह विशेष ट्रेन त्योहार के दौरान यात्रा को काफी आसान बनाएगी। रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, गाड़ी संख्या 04330 हरिद्वार से लखनऊ के लिए 27 अगस्त से 29 अगस्त तक संचालित होगी।
यह ट्रेन हरिद्वार से दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर नजीबाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर होते हुए रात 10 बजे हरदोई पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन बालामऊ और संडीला होते हुए रात 12 बजकर 10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04329 लखनऊ से हरिद्वार के लिए 28 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगी।
यह ट्रेन सुबह 1 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ से रवाना होकर क्रमशः संडीला, बालामऊ और हरदोई में रुकेगी। हरदोई से प्रस्थान के बाद ट्रेन शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और नजीबाबाद होते हुए सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से त्योहार के दौरान नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा और यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।
खबरें और भी
विशेष रूप से हरदोई जिले के यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि उन्हें अब त्योहार के समय अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और आरक्षण की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें।