दरदोई में अषाढ़ पूर्णिमा पर नहाते समय गंगा में डूबा छात्र, NDRF की टीम कर रही तलाश; देवीपुरवा घाट पर हुई घटना
मल्लावां में आषाढ़ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते समय एक छात्र डूब गया, जिसकी तलाश में एनडीआरएफ टीम जुटी है लेकिन बाढ़ के कारण सफलता नहीं मिली है। इसी दौ ...और पढ़ें

HighLights
आषाढ़ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते समय छात्र अंशू डूबा।
बाढ़ के तेज बहाव के कारण एनडीआरएफ को सफलता नहीं।
मल्लावां में पानी की टंकी में गिरकर डेढ़ वर्षीय बच्चा डूबा।
संवादसूत्र, मल्लावां। अषाढ़ पूर्णिमा पर्व पर बुधवार को गंगा स्नान करते समय छात्र डूब गया। पुलिस की सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ टीम तलाश करने में जुटी है। गंगा नदी में बाढ़ होने के कारण टीम को अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।
मल्लावां के ग्राम जरेरा का अंशू कक्षा सात छात्र था। अंशू के पिता राधेश्याम कन्नौज बिलग्राम मार्ग देवीपुरवा के पास पर मिठाई की दुकान चलाते हैं। अंशू भी पिता का सहयोग करता था। पिता के अनुसार आषाढ़ी पूर्णिमा पर्व के चलते अंशू दुकान से देवीरपुरवा गंगा घाट पर स्नान करने गया था। इन दिनों गंगा नदी में बाढ़ है। पानी का बहाव तेज होने के कारण नहाते समय अंशू डूब गया।
घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई,लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ को जानकारी दी। कुछ ही देर में टीम ने मौेके पर पहुंचकर तलाश शुरू की। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि टीम खोजबीन कर रही है। गंगा नदी में बाढ़ होने के कारण टीम को अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। टीम लगातार प्रयास कर रही है।
पानी से भरी टंकी में गिरकर डूबने से बच्चे की मौत
मल्लावां के मुहल्ला मोहिउद्दीनपुर के राघवेंद्र यादव का डेढ़ वर्षीय पुत्र सूर्यांश बुधवार को सुबह आंगन में खेल रहा था। राघवेंद्र की पत्नी अंजली पास में ही काम कर रही थी। खेलते खेलते सूर्यांश आंगन में पानी से भरी रखी स्टील की टंकी के पास पहुंच गया। टंकी में सिर के बल गिरकर सूर्यांश डूब गया। अंजली की नजर पानी की टंकी में गिरे बेटे पर पड़ी,जब तक काफी देर हो चुकी थी।
खबरें और भी
अंजली ने उसे बाहर निकाला,अंजली के रोने की आवाज सुनकर स्वजन मौके पर आ गए। वह लाेग जिंदा समझ सूर्यांश को सीएचसी लेकर गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर घर चले गए। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।