रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! लखनऊ-दिल्ली और वाराणसी-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी समर स्पेशल ट्रेनें, नोट कर लें शेड्यूल
बढ़ती भीड़ और गर्मी को देखते हुए रेलवे ने लखनऊ-नई दिल्ली और वाराणसी-दिल्ली रूट पर विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 20 अप्रैल से 13 जुल ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरदोई। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और गर्मी के मौसम को देखते हुए रेलवे ने लखनऊ-नई दिल्ली और वाराणसी–दिल्ली मार्ग पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और भीड़ का दबाव कम होगा।
रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 04203/04204 (लखनऊ–नई दिल्ली–लखनऊ) का संचालन 20 अप्रैल 2026 से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार किया जाएगा। वापसी में ट्रेन 04204 नई दिल्ली से लखनऊ के लिए इसी अवधि में सोमवार को ही चलेगी।
इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध रहेंगे। समय सारिणी के अनुसार ट्रेन 04203 लखनऊ से सुबह 08:05 बजे रवाना होकर बालामऊ जंक्शन पर 09:03 बजे पहुंचेगी। इसके बाद शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए शाम 06:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन 04204 नई दिल्ली से शाम 06:35 बजे चलकर बालामऊ जंक्शन पर रात 03:58 बजे रुकते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव हरदोई रेलवे स्टेशन पर नहीं दिया गया है। वहीं वाराणसी–दिल्ली रूट पर ट्रेन संख्या 04209/04210 का संचालन भी निर्धारित तिथियों में किया जाएगा।
खबरें और भी
ट्रेन 04209 वाराणसी से दिल्ली के लिए 15 अप्रैल से 20 मई और 27 मई से 15 जुलाई 2026 तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। जबकि 04210 दिल्ली से वाराणसी के लिए 16 अप्रैल से 21 मई और 28 मई से 16 जुलाई 2026 तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।
इस ट्रेन का ठहराव रायबरेली, लखनऊ, हरदोई, रामपुर, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद समेत प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। ट्रेन 04209 हरदोई रेलवे स्टेशन पर सुबह 05:03 बजे पहुंचेगी, जबकि वापसी में 04210 रात 01:52 बजे हरदोई पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से गर्मियों में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे नियमित ट्रेनों में भीड़ कम होगी और यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी।