Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली ले जाने की जिद करती रही पत्नी, पति के मना करने पर फंदा लगाकर दे दी जान

    Updated: Mon, 12 Jan 2026 03:26 PM (IST)

    सांडी में पति के दिल्ली ले जाने से इनकार करने पर एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रीमा नामक महिला ने पति सुधीर के दिल्ली जाने के बाद यह कदम उठा ...और पढ़ें

    दिल्ली नहीं लेकर गया पति तो पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान।

    दिल्ली नहीं लेकर गया पति तो पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान।

    HighLights

    1. पति के दिल्ली ले जाने से इनकार पर आत्महत्या।

    2. सांडी में रीमा ने फंदा लगाकर जान दी।

    3. पुलिस जांच में जुटी, फोरेंसिक टीम सक्रिय।

    संवाद सूत्र, सांडी। जरा सी बात पर अपनों ने नाराज होकर लोग मौत को गले लगा रहे हैं। पति दिल्ली लेकर नहीं गया तो पत्नी ने नाराज होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

    बिलग्राम के ग्राम भटौली की रीमा की शादी 2017 में सांडी के ग्राम भटौली माफी के सुधीर के साथ हुई थी। सुधीर दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। कुछ दिन पहले गांव आया था।

    रविवार की शाम पति दिल्ली जा रहा था। रीमा ने साथ चलने की जिद की। पति ने साथ लेकर जाने से इन्कार कर दिया। यह बात रीमा को नागवार गुजरी। पति के चले जाने के बाद रात में कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी।

    सुबह सास ने शव लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की पड़ताल की।

    फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने को नमूने लिए। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।