Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरदोई रोडवेज बस अड्डे पर हादसा, दो बसों के बीच में फंसकर महिला की मौत

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:07 PM (IST)

    हरदोई रोडवेज बस अड्डे पर दो बसों के बीच फंसकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बस चालकों की लापरवाही और बस अड्डे पर अव्यवस्थित पार्किंग को हा ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. हरदोई बस अड्डे पर दो बसों के बीच फंसी महिला।

    2. लापरवाही से हुई मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग।

    3. नेहा सिंह पति की मौत के बाद बच्चों का सहारा थीं।

    जागरण संवाददाता, हरदोई। रोडवेज बस अड्डे पर बसों के खड़े होने की अव्यवस्थित व्यवस्था और चालकों की लापरवाही ने एक महिला की जान ले ली। बुधवार दोपहर बांगरमऊ जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला दो रोडवेज बसों के बीच फंसकर कुचली महिला की मौत हो गई। उसके पास मिले कागजों से पहचान हुई और स्वजन मौके पर पहुंचे।

    कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतुई गांव निवासी नेहा सिंह एक निजी दवा कंपनी में काम करती थीं। बुधवार को वह कंपनी की बैठक में शामिल होने के लिए उन्नाव के बांगरमऊ जाने के लिए हरदोई रोडवेज बस अड्डे पहुंची थीं। बताया गया कि वह बस का इंतजार कर रही थीं, तभी हरदोई डिपो और कन्नौज डिपो की दो रोडवेज बसें आगे बढ़ीं।

    इसी दौरान नेहा दोनों बसों के अगले हिस्से के बीच आ गईं और कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों बस चालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतका के देवर वीरेश सिंह ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले नेहा के पति सर्वेश सिंह की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

    वह ट्रक चालक थे और डीसीएम व ट्रक के बीच फंसकर हादसे का शिकार हुए थे। पति की मौत के बाद नेहा ने नौकरी कर परिवार की जिम्मेदारी संभाली और अपने दो बच्चों का पालन-पोषण किया। अब उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    खबरें और भी

    स्वजन का कहना है कि रोडवेज बस अड्डे पर बसों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसी अव्यवस्था के कारण हादसा हुआ। उन्होंने दोषी चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।