Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10वीं क्लास में ऐसी दुश्मनी...हैरान कर देगी, साथियों ने ही छात्र को बनाया बंधक; मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने ढूंढ़ निकाला

    By Sachin Singh Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:23 PM (IST)

    हाथरस में 10वीं कक्षा के एक छात्र को उसी के सहपाठियों ने पुरानी रंजिश के चलते बंधक बना लिया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन की मदद से छात्र को सकुशल बरामद कर ...और पढ़ें

    AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    HighLights

    1. हाथरस में 10वीं के छात्र को सहपाठियों ने बंधक बनाया।

    2. मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने छात्र को सकुशल बरामद किया।

    संवाद सूत्र, हाथरस। पूरे देश में इस समय जेन-जी का शोर है। इसके बीच हाथरस की घटना सभी पेरेंट्स को चौंका देने वाली है। क्लास में साथ पढ़ने वाले बच्चों के बीच दुश्मनी का बीज ऐसा पनपा कि अपने साथ के बच्चे को ही बंधक बना लिया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो पेरेंट्स ने पुलिस से शिकायत की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर बच्चा तो मिल गया लेकिन उसके पीछे की कहानी सभी को हैरान कर गई।

    सासनी कोतवाली के गांव अजरोई में रंजिश के चलते कक्षा 10 के एक छात्र को उसी के क्लास के छात्रों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के जरिए छात्र को सकुशल बरामद कर स्वजन को सौंप दिया।

    अजरोई निवासी 15 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र योगेंद्र कुमार कस्बे के केएल जैन इंटर कालेज में कक्षा 10 का छात्र है। शुक्रवार को नितिन का क्लास के ही कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते कक्षा 10 का छात्र अभिषेक कुमार अपने साथियों के साथ मिलकर नितिन को लहौर्रा के पास ट्यूबवेल के पास ले गया और उसे बंधक बना लिया

    बंधक बने छात्र नितिन ने किसी तरह फोन कर अपने पिता को घटना की जानकारी दी। पिता ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सासनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर टीम ने लहौर्रा क्षेत्र में घेराबंदी कर छात्र को बरामद कर लिया। शुक्रवार शाम को पुलिस ने नितिन को उसके स्वजन के सुपुर्द कर दिया।

    खबरें और भी

    इस मामले में पिता योगेंद्र कुमार की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि छात्र के साथ मारपीट और बंधक बनाने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।