Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस: 13 मई को तय होगा कांग्रेस सांसद तलब होंगे या नहीं, हाथरस कोर्ट में बहस पूरी

    Updated: Sun, 03 May 2026 07:18 AM (IST)

    हाथरस में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट में बहस पूरी हो गई है। न्यायालय ने राहुल गांधी को तलब करने या न करने पर फैसला सुरक्ष ...और पढ़ें

    राहुल गांधी।

    राहुल गांधी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, हाथरस। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले में एमपी,एमएलए कोर्ट में शनिवार को बहस पूरी हो गई। न्यायालय ने राहुल गांधी को तलब किया जाए या नहीं, इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 13 मई को होगी, उसी दिन कोर्ट आदेश सुनाएगा। 

    13 मई को तय होगा तलब होंगे या नहीं

    यह मानहानि का मामला गांव बूलगढ़ी निवासी रामकुमार, रवि और लवकुश ने दायर किया है। परिवादियों का आरोप है कि राहुल गांधी ने 12 दिसंबर 2024 को गांव का दौरा करने के बाद अपने 'एक्स' अकाउंट पर एक पोस्ट की थी। उस पोस्ट में राहुल ने तीनों को गैंगरेप का आरोपी बताया था। 

    परिवादियों के अनुसार, उन्हें दो मार्च 2023 को ही अदालत ने मामले में दोषमुक्त कर दिया था। बरी होने के बाद वे सामान्य जीवन जी रहे थे और समाज में उनकी प्रतिष्ठा बहाल हो चुकी थी।

    राहुल गांधी की पोस्ट से उनकी छवि को पहुंचा नुकसान

    परिवादियों का कहना है कि राहुल गांधी की पोस्ट से उनकी छवि को दोबारा नुकसान पहुंचा और सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई। इसी को लेकर हाथरस न्यायालय में मानहानि का परिवाद दायर किया गया था। कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस भेजा था, जिस पर उनके अधिवक्ता ने आपत्ति पत्र दाखिल किया था।

    राहुल गांधी की ओर से लखनऊ से अधिवक्ता आलोक चंद्रा पेश हुए

    शनिवार को सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से लखनऊ से अधिवक्ता आलोक चंद्रा पेश हुए। उनके साथ सैयद हामिद और किशन सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने स्थानीय अधिवक्ता भगवती प्रसाद से भी मंत्रणा की। वहीं परिवादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंडीर ने कोर्ट में तर्क रखे।

    खबरें और भी

    13 मई को अदालत पर टिकी सभी की निगाहें

    दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एमपी, एमएलए कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। अब 13 मई को अदालत तय करेगी कि इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तलब किया जाए या नहीं। मामले पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

    यह भी पढ़ें- 12वीं के पेपर देकर पहुंची ससुराल, बाइक पर बैठाकर पति छोड़ गया मायका; मैनपुरी में पत्नी को दहेज के लिए घर से निकाला

    यह भी पढ़ें- मैनपुरी दक्षिणी बाईपास का काम शुरू: 169 करोड़ का बजट, 9 गांवों की जमीन पर 10 मीटर चौड़ी सड़क