Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाथरस की केनरा बैंक में चोरी का प्रयास, छत के रास्ते घुसे चोर; स्ट्रांग रूम तक पहुंचने में रहे नाकाम

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 23 Jul 2026 12:10 PM (IST)

    हाथरस के सहपऊ स्थित केनरा बैंक में बुधवार रात चोरों ने छत के रास्ते घुसकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन वे कैश रखे स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सके। गुरुवा ...और पढ़ें

    केनरा बैंक शाखा में जांच करने पहुंची पुलिस टीम।

    केनरा बैंक शाखा में जांच करने पहुंची पुलिस टीम।

    HighLights

    1. हाथरस केनरा बैंक में छत के रास्ते चोरी का प्रयास।

    2. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, चोरों की तलाश।

    जागरण, संवाददाता, हाथरस। सहपऊ कस्बे में कोतवाली के सामने स्थित केनरा बैंक शाखा में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने फिल्मी अंदाज में चोरी का प्रयास किया। चोर छत के रास्ते बैंक में घुसे और दीवार काटकर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन कैश रखे स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सके।

    गुरुवार सुबह बैंक खुलने पर घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस और बैंक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार रात के समय चोर बैंक की छत पर पहुंचे और वहां से दीवार काटकर अंदर घुसने का प्रयास किया। दीवार का बड़ा हिस्सा काट दिया गया, लेकिन किसी कारणवश वे चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सके और बिना नकदी हाथ लगे फरार हो गए

    गुरुवार सुबह बैंक कर्मचारी शाखा पहुंचे तो दीवार कटी हुई देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, बैंक के अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच गए। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

    पुलिस बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके। आसपास के मार्गों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जांच के दायरे में ली गई है

    सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चोरी के प्रयास का प्रतीत हो रहा है। बैंक प्रबंधन से जानकारी ली गई है और अज्ञात चोरों की तलाश के लिए पुलिस जांच में जुटी है। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों और स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

    खबरें और भी