Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM Yogi का हाथरस दौरा, सुरक्षा के चलते किया गया है रूट डायवर्जन, भारी वाहन भी रहेंगे प्रतिबंधित...1510 पुलिसकर्मी तैनात

    By Sachin Singh Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Fri, 26 Jun 2026 08:15 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 जून को हाथरस दौरे के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। इस दौरान भारी व ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

    HighLights

    1. सुरक्षा हेतु भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन।

    2. कार्यक्रम स्थल पर 1510 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात।

    संवाद सूत्र, हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 जून को हाथरस भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। मुख्यमंत्री जेड प्लस श्रेणी एवं एनएसजी कवर से आच्छादित हैं। उनका कार्यक्रम गांव सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित है।

    यातायात पुलिस के अनुसार, 28 जून को सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान हाथरस की तरफ आने वाले सभी बड़े और मध्यम वाहन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। कासगंज, एटा, अलीगढ़ की ओर से आने वाले बड़े और मध्यम वाहनों को पंत चौराहा, कोतवाली सिकंदराराऊ से गंतव्य के लिए डायवर्ट किया जाएगा

    अलीगढ़, सासनी की ओर से आने वाले वाहनों को विजयगढ़ चौराहा, अलीगढ़ से डायवर्ट किया जाएगा। मथुरा की ओर से सिकंदराराऊ जाने वाले वाहनों को रुहेरी पुल के नीचे, वहानपुर से डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन वाहनों जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को आवश्यकतानुसार रूट पर जाने की अनुमति होगी।

    प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए 28 जून को सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। रूट डायवर्जन का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना और किसी अप्रिय घटना को रोकना है।

    खबरें और भी

    सुरक्षा में 1510 पुलिसकर्मी तैनात

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को यूपीसीडा सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डीएम और एसपी ने हेलीपैड, मुख्य मंच, विशिष्ट अतिथि दीर्घा, मीडिया गैलरी, जनसभा स्थल, लोकार्पण-शिलान्यास क्षेत्र, प्रवेश-निकास द्वार, पार्किंग, बैरिकेडिंग और आपातकालीन सेवाओं पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

    एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सीएम की सुरक्षा के लिए प्वाइंट-टू-प्वाइंट ड्यूटी लगाई गई है। रूफटाप ड्यूटी, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और आवागमन मार्गों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। रूट डायवर्जन व निर्बाध यातायात के लिए ट्रैफिक पुलिस को पहले से रूट भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं

    कार्यक्रम की सुरक्षा में चार एएसपी, आठ सीओ, 48 इंस्पेक्टर, 244 एसआई, 23 महिला एसआई, 967 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल और 176 महिला कांस्टेबल समेत कुल 1510 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए नौ टीएसआई और 31 ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

    एसपी ने कहा कि सीएम जेड प्लस श्रेणी एवं एनएसजी कवर से आच्छादित हैं, इसलिए सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए सभी बिंदुओं पर फोर्स मुस्तैद रहेगी। जनसभा स्थल पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग की जाएगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए भी टीमें तैयार रखी गई हैं।

    यह भी पढ़ें- 44 डिग्री तापमान के बीच सीएम योगी की सभा, भीड़ जुटाने में छूटेंगे पसीने; ठंडा रखने के लगेंगे 200 कूलर और 1000 पंखे