44 डिग्री तापमान के बीच सीएम योगी की सभा, भीड़ जुटाने में छूटेंगे पसीने; ठंडा रखने को लगेंगे 200 कूलर और 1000 पंखे
सीएम योगी आदित्यनाथ की हाथरस जनसभा 44 डिग्री से अधिक तापमान में होगी, जिससे भीड़ जुटाने और गर्मी से बचाने ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
जागरण संवाददाता, हाथरस। सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा रविवार की दोपहर साढ़े ग्यारह बजे से शुरू होगी। मौसम विभाग की मानें तो इस वक्त गर्मी का पारा 44 के पार होगा। ऐसे में जनसभा को सफल बनाने में भाजपाइयों से लेकर प्रशासन की टेंशन बढ़ गई है। सभा को करीब 20 कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों को लाने का लक्ष्य दिया गया है।
गर्मी से कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए ओआरएस युक्त पानी और 200 कूलर और करीब एक हजार से अधिक से पंखों का इंतजाम किया गया है। जनसभा में हर ब्लाक से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक और आशा कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए बसों को ब्लाक स्तर पर लगा दिया गया है। हर ब्लाक से लाभार्थियों को भेजने के लिए विकास भवन के सभागार में कंट्रोल रूम खोल दिया गया है।
विकास भवन के सभागार में डीएम अतुल वत्स के निर्देश पर कंट्रोल रूम खोल दिया गया जिसकी प्रभारी एसडीएम लवगीत कौर और उनके सहायक के रूप में जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र उपाध्याय की ड्यूटी लगाई गई है। करीब एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों को लैप टाप के साथ बैठाया गया है। हर कर्मचारी को जिले के ब्लाकों का दायित्व सौंपा गया है।
सूत्रों का कहना है कि करीब 15 से 20 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समूह की महिलाएं और आशा कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं से लाभांवित होने वाले 39 लाभार्थियों को मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। पूरे सभा मंच के आसपास 200 कर्मी सफाई को लगा दिए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।