Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM योगी आदित्यनाथ ने हाथरस को दी सौगात, 548 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 10:10 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में 548 करोड़ की 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। ...और पढ़ें

    सलेमपुर औद्योगिक आस्थान पर मंच से हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन करते सीएम योगी आदित्यनाथ  व जन प्रतिनिधि

    सलेमपुर औद्योगिक आस्थान पर मंच से हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन करते सीएम योगी आदित्यनाथ  व जन प्रतिनिधि

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी ने हाथरस को दी 548 करोड़ की सौगात।

    2. 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

    3. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।

    जागरण संवाददाता, हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद हाथरस को 548 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजनाओं के पूर्ण होने से हाथरस के विकास को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

    मुख्यमंत्री ने जनपद आगमन पर जिले के समग्र एवं संतुलित विकास को नई गति प्रदान करते हुए 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इन विकास कार्यों से जनपद में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई एवं अन्य जनकल्याणकारी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ने 55 परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिनकी कुल लागत 29961.15 लाख रुपये है, जबकि 88 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिन पर 24843.71 लाख रुपये की लागत व्यय होगी। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई दिशा मिलेगी और आमजन को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    इन क्षेत्रों को मिली सौगात

    विधानसभा क्षेत्र हाथरस में 21 परियोजनाओं, लागत 10622.24 लाख रूपये का लोकार्पण व 30 परियोजनाओं लागत 10414.00 लाख रुपये का शिलान्यास किया। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र सादाबाद में 20 परियोजनाओं, लागत 12173.41 लाख रूपये का लोकार्पण और 29 परियोजनाओं, लागत 7994.65 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया।

    खबरें और भी

    विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ में 14 परियोजनाओं, लागत 7165.50 रुपये लाख का लोकार्पण एवं 29 परियोजनाओं, लागत 6435.06 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले का संतुलित एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। सरकार विकास योजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से हाथरस के विकास को नई गति मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और नागरिकों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

    यह विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी सोच, सुशासन और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में आधारभूत संरचना और सार्वजनिक सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा तथा हाथरस विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी का अखिलेश यादव पर प्रहार: कृष्ण जन्मभूमि पर बोलने की चुनौती, अयोध्या पहचान के लिए मोहताज नहीं