विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: कौन हैं देववंद के जसवीर वाल्मीकि, जिन्हें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यूपी इस सीट से बनाया है प्रत्याशी

Updated: Sat, 16 Mar 2024 08:47 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024 Hathras Seat जसवीर वाल्मीकि बने हाथरस लोकसभा से सपा प्रत्याशी। जसवीर वाल्मीकि वह रामपुर मनिहार के सपा के विधानसभा प्रभारी भी ह ...और पढ़ें

Lok Sabha Election: देवबंद के जसवीर वाल्मीकि बने हाथरस लोकसभा से सपा प्रत्याशी
Lok Sabha Election: देवबंद के जसवीर वाल्मीकि बने हाथरस लोकसभा से सपा प्रत्याशी

HighLights

  1. मूल रूप से देवबंद सहारनपुर के निवासी हैं जसवीर वाल्मीकि
  2. पेशे से कपड़ा कारोबारी, 22 साल से सपा से जुड़े हैं जसवीर

जागरण संवाददाता, हाथरस: Lok Sabha ElectionL टिकट वितरण में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से बाजी मार ली है। सपा-कांग्रेस गठबंधन से देवबंद, सहारनपुर निवासी जसवीर वाल्मीकि को हाथरस लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

जसवीर पेशे से कपड़ा कारोबारी हैं। उन्होंने पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह वह कार्यकर्ताओं का सहयोग लेकर पूरे दम खम के साथ चुनाव लड़ेंगे। अभी भाजपा और बसपा की ओर से प्रत्याशियों के नामों का इंतजार बाकी है।

लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न दलों की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने की शुरूआत कर दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाथरस लोकसभा सीट से देवबंद सहारनपुर के रहने वाले जसवीर वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया है। उनको प्रत्याशी बनाए जाने की पुष्टि पार्टी जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने की है।

Read Also: UP Politics: यूपी की इन दो सीट पर अनुसूचित प्रत्याशी उतारकर सपा ने खेला बड़ा दांव, आजाद समाज पार्टी संस्थापक चंद्रशेखर से किनारा

सपा प्रत्याशी के लिए जी जान से जुटेंगे कार्यकर्ता

जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाह ने कहा है कि अब पार्टी के कार्यकर्ता जसवीर वाल्मीकि को पूरे चुनाव लड़ाने के लिए जी जान से जुट जाएंगे। वहीं जागरण से फोन पर बातचीत में सपा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि ने हाथरस लोकसभा सीट से सपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को धन्यवाद कहते हुए कहा है कि मुझ पर पार्टी ने भरोसा किया है उसे वह ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे। 

Read Also: Dimple Yadav: सपा सांसद डिंपल यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, CAA लागू करने और इलेक्ट्रिक बांड पर दिया ये जवाब

अब भाजपा-बसपा प्रत्याशी पर सभी की नजर

सपा के प्रत्याशी की घोषणा के बाद हाथरस सुरक्षित सीट पर सबसे ज्यादा कश्मकश भाजपा प्रत्याशी को लेकर है। हर कोई भाजपा की टिकट का इंतजार कर रहा है। भाजपा में 70 के करीब आवेदन आए हैं। इनमें कुछ नाम चर्चाओं में चल रहे हैं।

दावेदारों में मंत्री, सांसद, विधायक समेत कई प्रमुख लोग भी शामिल हैं। इस सीट पर गत साढ़े तीन दशक से भाजपा का दबदबा रहा है। इस लिए भाजपा में टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। वहीं बसपा भी गोपनीय तरीके से चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। बसपा के प्रत्याशी की भी जल्द ही घोषणा की उम्मीद की जा रही है।