विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dimple Yadav: सपा सांसद डिंपल यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, CAA लागू करने और इलेक्ट्रिक बांड पर दिया ये जवाब

Updated: Sat, 16 Mar 2024 07:40 AM (IST)

UP Political News In Hindi Dimple Yadav अपने संसदीय क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची सपा सांसद ने भाजपा पर लोगों को गुमराह करने के ...और पढ़ें

Mainpuri News: सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।
Mainpuri News: सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

HighLights

  1. भारत ही ऐसा देश है जहां ईवीएम से चुनाव हो रहा
  2. मैनपुरी से उप मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने को लेकर सांसद ने कहा

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र के गांव बिघरई में आयोजित निजी कार्यक्रम में भाग लेने आईं सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले सीएए कानून लाकर भाजपा जनता का मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही, लेकिन इस बार जनता ने भाजपा को सत्ता से हटाने का पूरा मन बना लिया है।

जल्द जारी होगी सभी सीटों पर प्रत्याशियों की सूची

निजी कार्यक्रम में आईं सांसद डिंपल यादव ने पत्रकार वार्ता की। कई सीटों पर टिकट न घोषित करने को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी, लेकिन भाजपा के लोग अभी तक अपनी सूची जारी नहीं कर सके। बैलेट पेपर से चुनाव कराने को लेकर उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी देश बैलेट पेपर से ही चुनाव करा रहे हैं, लेकिन भारत ही ऐसा देश है जहां ईवीएम से चुनाव हो रहा है। सरकार इस ओर ध्यान दे।

इलेक्ट्रिक बांड पर ये कहा

आरबीआई द्वारा इलेक्ट्रिक बांड को जारी करने को लेकर कहा कि अभी इसमें और भी चीजें रह गई हैं, कोड, संख्या भी नहीं आई है। न्यायालय द्वारा सोमवार तक इसकी सूची देने के निर्देश दिए गए हैं। पूरी सूची आने के बाद इसमें पूरी पारदर्शिता आएगी कि किसने किसको कितना चंदा दिया है और ये जानकारी जनता के सामने भी आने चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Route Divert: विश्वप्रसिद्ध होली मेला के लिए बरसाना आ रहे हैं तो जरा ध्यान दें, आज से वाहनों की नो एंट्री, यहां पार्क होंगी गाड़ियां

डिप्टी सीएम के चुनाव लड़ने पर बोलीं

मैनपुरी से उप मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने को लेकर सांसद ने कहा कि मैनपुरी में हमेशा सपा मजबूत रही है और आगे भी रहेगी। उनके आने से यहां कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, सतेंद्र पाल, रंजीत यादव, रवी यादव, डीपी यादव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: गर्मी का प्रकोप देख छूटे नलकूपों के पसीने, हल्द्वानी में तीन हजार से अधिक लोग परेशान

डिंपल यादव भोगांव क्षेत्र के नगला डाल में भागवत कथा के भंडारे में भी शामिल हुईं। इस मौके पर कृष्ण मुरारी यादव, गौरव यादव, सुदीप यादव ने सांसद का सम्मान किया। सांसद ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इ