Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hathras News: राया के पटाखा बाजार अग्निकांड में झुलसे हाथरस के दो भाइयों की मौत; बहनाेई की मदद के लिए गए थे भाई, मिली मौत

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 14 Nov 2023 01:49 PM (IST)

    Hathras News In Hindi दिवाली से पहले राया के पटाखा बाजार में भीषण अग्निकांड हुआ। हाथरस के दो भाई बुरी तरह झुलस गए थे। उनके बहनोई ने पटाखों की दुकान लग ...और पढ़ें

    Hathras News: बहनोई ने लगाई थी पटाखाें की दुकान, मदद के लिए गए थे तीन भाई
    Hathras News: बहनोई ने लगाई थी पटाखाें की दुकान, मदद के लिए गए थे तीन भाई

    HighLights

    1. दोनों बहनाेई भी झुलसे
    2. आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती

    संवाद सूत्र मुरसान/हाथरस मथुरा के राया के पटाखा बाजार में भीषण अग्निकांड में झुलसे हाथरस निवासी दो भाइयों की उपचार के दौरान मंगलवार को मौत गई। दोनों की मृत्यु की खबर से गांव में चीखपुकार मच गई। दो बहनाेइयों ने राया में पटाखे की दुकान लगाई थी। इसी में हाथ बटाने के लिए तीनों भाई राया गए थे। हादसे में पांचाें लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनमें से दो की मृत्यु हो गई। अन्य का उपचार आगरा में चल रहा है।

    राया में लगी थी पटाखाें की दुकान

    हाथरस जनपद के मुरसान क्षेत्र के गांव बमनई निवासी सुल्तान सिंह का परिवार मेहनत मजदूरी करता है। उनके छह बेटे ठाकुरदास, महेश, पूरन सिंह, सुशील, अनिल और रजत थे। सुल्तान सिंह की दो बेटियाें के शादी मथुरा के नौझील क्षेत्र के बाजना निवासी दो भाइयों योगेश और योगेंद्र से हुई है। योगेश और योगेंद्र ने राया में पटाखों की दुकान लगाई थी। इसी में हाथ बंटाने के लिए उन्होंने साले ठाकुर दास, सुशील और अनिल को बुला लिया था।

    ये भी पढ़ेंः Mathura News: राया पटाखा बाजार अग्निकाड़; आग में झुलसे हाथरस के दो सगे भाइयों की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

    दिवाली से पहले लगी थी आग

    राया में दीपावली पर पटाखों के बाजार में आग लगने से कई लोग बुरी तरह झुलस गए थे। इनमें ठाकुरदास, सुशील सिंह, अनिल और उनके बहनोई योगेश और योगेंद्र भी शामिल थे। सुशील की आगरा में और ठाकुरदास की दिल्ली के सफदरजंग हास्पीटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर पर स्वजन आगरा और दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। गांव में शव आने के इंतजार है।

    ये भी पढ़ेंः Hathras News: पेट दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराई थी 10वीं की छात्रा, शौचालय में हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सभी के होश

    ठाकुर दास की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। उसके तीन छोटे बच्चे निक्की, हिमांशी और भानु हैं। पत्नी का भी रोराेकर बुरा हाल है। वहीं सुशील अविवाहित था। उनकी मां की भी नौ माह पहले कैंसर के कारण मौत हो चुकी है। 

    खबरें और भी