Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाथरस में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बस चालक की दर्दनाक मौत

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 30 Jul 2026 02:06 PM (IST)

    हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने प्राइवेट बस को टक्कर मार दी, जिससे बस चालक कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर ट्रक ने बस को टक्कर मारी।

    2. बस क्षतिग्रस्त, ट्रक चालक घायल, हाईवे पर जाम लगा।

    जागरण संवाददाता, हाथरस। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही एक प्राइवेट बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलटकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि ट्रक का चालक भी घायल हो गया।

    कुंवरपुर नयाबांस निवासी कृष्ण कुमार बस लेकर घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक कृष्ण कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

    दुर्घटना के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे की खबर सुनते ही कृष्ण कुमार के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार में मातम छा गया। कृष्ण कुमार अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।