Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाथरस में टला बड़ा रेल हादसा: रेलवे ट्रैक पर खड़ी कार से टकराई आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, एक घंटे रुकी रही ट्रेन

    Updated: Mon, 25 May 2026 03:31 AM (IST)

    हाथरस के मुरसान में आपसी विवाद के चलते एक कार को रेलवे ट्रैक पर खड़ा कर दिया गया, जिससे आगरा फोर्ट एक्सप्रेस उससे टकरा गई। इस घटना के कारण ट्रेन करीब ...और पढ़ें

    हाथरस में टला बड़ा रेल हादसा।

    हाथरस में टला बड़ा रेल हादसा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, मुरसान (हाथरस)। कासगंज-मथुरा रेलवे लाइन पर रविवार की देर रात बड़ा हादसा होने से बच गया। कई दिन से चल रहे विवाद के चलते कार चालक के साथ मारपीट कर दी। गाड़ी छीन ली। जान बचाकर युवक भाग गया। हमलावर गाड़ी को ट्रैक पर खड़ी करके चले गए।

    इस पर किसी की नजर नहीं पड़ी। इससे आगरा से रामनगर जाने वाली आगरा फोर्ट एक्सप्रेस टकरा गई। कार दूसरी ट्रैक पर जा गिरी। टक्कर और जोरदार आवाज से ट्रेन में सवार यात्रियों के होश उड़ गए। रेलवे, जीआरपी व आरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे ट्रैक की जांच के बाद करीब एक घंटे बाद एक बजे ट्रेन को रवाना किया गया।

    ट्रेन आगरा से 8.50 बजे रवाना हुई। 11.50 बजे हाथरस स्टेशन पर पहुंचने का समय निर्धारित है। मगर ट्रेन लेट थी। इससे आने से पहले ही कस्बा मुरसान में ट्रैक के सहारे कुछ युवकों ने कस्बे के मोहल्ला खाई निवासी रतन शर्मा की गाड़ी रोक ली।

    रतन ने बताया कि उनके मोहल्ले के ही हमलावरों ने मारपीट की। मामूली कहासुनी के चलते विवाद हो गया था। इनसे बचने के लिए वह गाड़ी छोड़कर अपनी पत्नी के साथ भाग गए।

    हमलावरों ने गाड़ी ले जाकर टेलीफोन एक्सचेंज फाटक व स्टेशन के बीच में ट्रैक पर खड़ी कर दी। तभी 11.55 बजे ट्रेन आ गई। इसकी टक्कर से ट्रेन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दूसरे ट्रैक पर जा गिरी। चालक ने ट्रेन रोक ली। जोरदार टक्कर से यात्री हक्केबक्के रह गए। बाद में हादसे की जानकारी हुई।

    खबरें और भी

    कुछ ही देर में रेलवे अधिकारी व पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी अधिकारी पहुंच गए। गाड़ी मालिक रतन से पुलिस पूछताछ कर रही है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। मुरसान थाना प्रभारी अरविंद सक्सेना ने बताया कि गाड़ी मालिक रतन ने मोहल्ले डेविड, मोना व उनके भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है।

    आरोप है कि छह मई को उनके बेटे से आरोपितों ने शराब लाने को कहा था। मना करने पर विवाद हो गया। इसी के चलते रविवार की रात आरोपितों ने उनसे मारपीट की और गाड़ी छीन ले गए। मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में नौ साल से चल रहा था भर्ती के नाम पर ठगी का नेटवर्क, विमान से मंगवाता था नियुक्ति पत्र

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में कसमंडी कला विवादित ढांचे की जांच को लेकर एक सप्ताह का अल्टीमेटम, सुहेलदेव आर्मी करेगी सुंदरकांड पाठ