डॉक्टर ने क्लीनिक पर कर दी किशोरी से अश्लील हरकत, पिता को भेजा सेब लेने; हाथरस में पाक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा
हाथरस के सादाबाद में एक डॉक्टर पर क्लीनिक में इलाज के बहाने किशोरी से अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर डॉक्टर के ख ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
सादाबाद क्लीनिक में किशोरी से अश्लील हरकत का आरोप।
पिता को सेब लेने भेजकर डॉक्टर ने की गलत हरकत।
संवाद सूत्र, हाथरस। सादाबाद कस्बे में एक क्लीनिक पर उपचार के लिए आई किशोरी के साथ अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ पाक्सो एक्ट की धारा तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली सादाबाद में दी गई रिपोर्ट के अनुसार 30 जुलाई को दोपहर सादाबाद निवासी एक किशोरी की तबीयत खराब थी।
पिता उसे उपचार के लिए श्रीराम मैरिज होम के सामने गली में स्थित पचौरी क्लीनिक पर चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। आरोप है कि चिकित्सक ने किशोरी को देखने के बाद इंजेक्शन लगाने की बात कही। साथ ही कहा कि इंजेक्शन से पहले किशोरी को सेब खिलाना जरूरी है। इसके लिए पिता को बाजार से सेब लाने को कहा गया। पिता अपनी बेटी को क्लीनिक पर छोड़कर सेब लेने चले गए।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि पिता के जाते ही चिकित्सक ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की। रिपोर्ट के मुताबिक चिकित्सक ने किशोरी के कपड़े उतारे और उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। सेब लेकर जब पिता वापस क्लीनिक पहुंचा तो वह किशोरी को लेकर घर आ गया। घर पहुंचकर किशोरी ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी।
इसके बाद माता-पिता दोबारा क्लीनिक पहुंचे और चिकित्सक से पूछताछ की। आरोप है कि इस दौरान चिकित्सक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौका पाकर वहां से फरार हो गया। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
खबरें और भी
पुलिस क्लीनिक के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है। लोगों ने आरोपित डाक्टर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।