Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाथरस में हादसा, मूसलाधार बारिश में ढही मकान की छत; मलबे में दबकर चार घायल

    By Sachin Singh Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Wed, 05 Aug 2026 09:14 PM (IST)

    हाथरस के नगला लोका गांव में भारी बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत गिर गई, जिसमें सो रहे परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार् ...और पढ़ें

    छत ढहने के बाद गिरा पड़ा मलबा।

    छत ढहने के बाद गिरा पड़ा मलबा।

    संवाद सूत्र, सासनी (हाथरस)। लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार देर रात गांव नगला लोका में एक कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। छत गिरने से मलबे में दबकर परिवार के चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।

    घटना रात करीब एक बजे की है। मनोज कुमार के मकान की छत अचानक गिरने से घर में अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे एक महिला, एक बालक, एक युवक समेत कुल चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

    चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। मकान स्वामी मनोज कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण छत कमजोर हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने समय रहते सहायता के लिए पहुंचे ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।