कांवड़ यात्रा मार्ग पर होटल में पका डाला मुर्गा, खुल गया राज; संचालक पर हाथरस में की गई कार्रवाई
हाथरस में कांवड़ यात्रा के दौरान एक होटल में मांसाहार बनाने पर पुलिस ने कार्रवाई की, जबकि प्रदेशभर में इस पर प्रतिबंध है। वहीं, हसायन में एक राष्ट्रीय ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
कांवड़ यात्रा मार्ग पर होटल में चिकन बनाने पर कार्रवाई।
हाथरस पुलिस ने प्रतिबंध उल्लंघन पर होटल संचालक को पकड़ा।
संवाद सूत्र, हाथरस। प्रदेशभर में सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर होटलों में मांसाहार बनाने पर रोक लगी हुई। सरकार के नियम न मानते हुए हाथरस के एक होटल में चिकिन पका दिया गया। मामला खुलने में देर नहीं लगी। पुलिस प्रशासन ने होटल संचालक पर कार्रवाई की है।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला नंदू रेलवे फाटक के सामने एक होटल पर चिकन बनाने का आरोप लगा है। इस मार्ग पर कावड़ियां गुजरते है। प्रतिबंध के बावजूद होटल पर चिकन बनाया गया। शिकायत मिलते ही नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। रविवार की शाम होटल संचालक से उनकी जमकर नोकझोंक हुई। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
हंगामे के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रसारित वीडियो में एक युवक थैले में चिकन ले जाता दिख रहा है। होटल से थोड़ी दूरी पर कावड़ियों के लिए कैंप लगा हुआ है। इधर, सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि आरोपित को हिदायत देकर शांति भंग में चालान कर दिया गया है। मामले में आगे जांच की जा रही है।
नेताजी की 'इश्कबाजी' पर ग्रामीणों ने की पिटाई
हसायन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक राष्ट्रीय पार्टी के क्षेत्रीय नेता की इश्कबाजी भारी पड़ गई। आरोप है कि नेता काफी समय से गांव में आ-जा रहा था और एक युवती पर गलत नीयत रखता था। शाम गांव पहुंचने पर युवती और स्वजन को जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने उसे पकड़कर धुनाई कर दी। बीच-बचाव के बाद वह वहां से भाग निकला।
खबरें और भी
युवती ने स्वजन के साथ कोतवाली पहुंचकर नेता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। कोतवाल मनीष चिकारा ने बताया कि मारपीट की पुष्टि नहीं है। युवक का घर में पहले से आना-जाना था और लेनदेन का विवाद भी बताया जा रहा है। युवक ने भी मोबाइल छीने जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।