Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झाड़ फूंक से इलाज का दावा, शमशान घाट में ले जाकर तीन बाबाओं ने की महिला से छेड़छाड़; हाथरस में मुकदमा दर्ज

    By Sachin Singh Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Sat, 08 Aug 2026 08:21 PM (IST)

    हाथरस में झाड़-फूंक के बहाने तीन बाबा एक महिला को श्मशान ले गए और उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियो ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    संवाद सहयोगी, हाथरस। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में इलाज के नाम पर एक महिला को श्मशान ले जाकर छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। झाड़-फूंक के बहाने तीन बाबा महिला को श्मशान ले गए और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

    थाना हाथरस जंक्शन में दी गई तहरीर के अनुसार एक गांव निवासी महिला अपने मायके में रह रही थी। पिछले काफी समय से उसकी तबियत खराब चल रही थी। इलाज के लिए उसने कई जगह डाक्टरों को दिखाया, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद स्वजन ने दो स्थानीय बाबाओं से झाड़-फूंक भी करवाई की, फिर भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ

    तहरीर में बताया गया है कि पांच अगस्त की दोपहर में गांव पुरा पहुंचे तीन बाबा। इनमें अजय, विष्णु और एक अन्य अज्ञात बाबा निवासी जलेसर घंटाघर के पास सराय खान मोहल्ला ने पीड़िता के स्वजन से कहा कि महिला का इलाज श्मशान में ही संभव है। इसके बाद पीड़िता और उसका पति बाबाओं के साथ गांव पुरा कला स्थित मरघट, श्मशान पहुंचे।

    आरोप है कि श्मशान पहुंचते ही बाबाओं ने पति को काफी दूर खड़ा कर दिया और महिला को अकेले ले गए। इसी दौरान बाबाओं ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर उसका पति मौके पर पहुंच गया। पति को आते देख तीनों आरोपित बाबा वहां से भाग निकले। घटना के बाद पीड़िता ने पति के साथ थाना हाथरस जंक्शन पहुंचकर तहरीर दी

    खबरें और भी

    शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया। पुलिस आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में बाबाओं और तांत्रिकों द्वारा इलाज के नाम पर ठगी और शोषण के मामलों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधविश्वास के चलते कई लोग ऐसे ढोंगी बाबाओं के झांसे में आ जाते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के बहकावे में न आएं और बीमारी की स्थिति में केवल पंजीकृत डाक्टर से ही इलाज कराएं।

    शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    -

    अमित पाठक, सीओ सिकंदराराऊ