नकली को असली करेंसी बताकर करता था ठगी, 500 के 580 नोट मिले; हाथरस पुलिस के हाथ चढ़ा
हाथरस पुलिस ने नकली करेंसी को असली बताकर ठगी करने और फायरिंग करने के मामले में एक आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 500 रुपये क ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
हाथरस पुलिस ने नकली नोटों से ठगी करने वाले को पकड़ा।
नकली नोटों पर 'भारतीय मनोरंजन बैंक' छपा हुआ था।
संवाद सूत्र, हाथरस। थाना मुरसान पुलिस ने नकली करेंसी को असली बताकर ठगी और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में एक शातिर आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 500 रुपये के 580 नोट बरामद किए हैं, जिनमें अधिकांश पर भारतीय मनोरंजन बैंक छपा हुआ है।
मामला अलीगढ़ निवासी मानव शर्मा पुत्र श्याम शर्मा ने दर्ज कराया था। वादी ने तहरीर में बताया कि 22 जुलाई को उसके वाट्सएप पर एक वीडियो मैसेज आया। भेजने वाले ने दावा किया कि वह करेंसी छापता है और एक लाख के बदले दस लाख देता है। 50 हजार से कम की डील नहीं होती। ठगों ने कहा कि उनके कुछ लड़के मुरसान में लगे हैं और वहीं डील होगी।
वादी और उसके साथी 50 हजार रुपये इकट्ठा कर 21 जुलाई को मुरसान पहुंचे। वहां प्रदीप नामक व्यक्ति मिला। उसने एक बैग में 500 के नोट दिखाए। बैग में ऊपर-नीचे असली नोट और बीच में भारतीय मनोरंजन बैंक लिखे नकली नोट रखे थे। जब वादी ने जांच की तो नोट नकली निकले। विरोध करने पर आरोपित प्रदीप और उसके दो अन्य साथियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी।
वादी और उसके साथी बाल-बाल बचे। तहरीर के आधार पर थाना मुरसान में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र गौतम के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रदीप पुत्र मूलचंद्र शर्मा निवासी नगला हंसी, थाना मुरसान को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें और भी
तलाशी में उसके पास से 500 रुपये के 576 नकली नोट जिन पर भारतीय मनोरंजन बैंक अंकित था और 500 रुपये के चार असली नोट बरामद हुए।