हाथरस: मुरसान बवाल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी जेल भेजे गए
हाथरस के मुरसान में बच्चे की मौत के बाद हुए बवाल में पुलिस ने कार्रवाई की है। वीडियो के आधार पर 51 लोगों को चिह्नित कर 70 अज्ञात सहित केस दर्ज किया गय ...और पढ़ें

तीन आरोपित जेल भेजे।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हाथरस। मुरसान में बच्चे की मृत्यु के बाद हुए बवाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर 51 लोगों को चिह्नित किया है और उनके खिलाफ नामजद अभियोग पंजीकृत कर लिया है। इसके अलावा 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पथराव व बलवा करने वाले पुलिस ने तीन आरोपित जेल भेजे
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को सोमवार को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश के लिए की दबिश दे रही है।पुलिस की सख्ती के बाद इलाके में शांति है। वहीं, हादसे में गिरफ्तार किए गए कार चालक और उसके साथी को मेडिकल के बाद जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने बताया कि गाड़ी चालक सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।
बच्चे की मौत के बाद हुआ था बवाल
रविवार दोपहर मुरसान कस्बे में एक तेज रफ्तार कार ने तीन साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया और मुरसान थाने पर पथराव किया। पुलिस ने स्थिति को काबू में लिया और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।