Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गले-होंठ पर चोट के निशान, आंखों में खौफ..., हाथरस में मासूम से रेप; 4 दिन बाद घर पहुंच सुनाई आपबीती

    Updated: Thu, 20 Mar 2025 08:06 AM (GMT+05:30)

    Hathras Rape Case हाथरस में 7 साल की मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी अमन खान ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर बहलाया और फिर उसके साथ दुष् ...और पढ़ें

    मासूम से दरिंदगी का आरोपित अमन खां पुलिस की गोली से हुआ घायल।
    मासूम से दरिंदगी का आरोपित अमन खां पुलिस की गोली से हुआ घायल।

    HighLights

    1. पिता के आवाज लगाने पर दरिंदे ने दबा दिया था बच्ची का मुंह
    2. बच्ची की आपबीती सुन फफक पड़े स्वजन, बेटी को गले लगाकर दुष्कर्मी को कोसा
    3. घर पर भीड़ देख सहमी रही, मां से बोली-चाकलेट के बहाने बुलाया फिर उठा ले गया

    जागरण संवाददाता, हाथरस। गले और होंठ पर चोट के निशान, उदास चेहरा और आंखों में खौफ। चार दिन बाद बुधवार को घर पहुंचकर सात वर्ष की बच्ची खूब रोई। स्वजन के गले लगाने पर वह सब बताने लगी, जो दरिंदे अमन खां ने किया। उस काली रात पोखर के किनारे पिता की आवाज सुन वह बोलने वाली थी, मगर दरिंगे ने जोर से मुंह दबा दिया।

    बच्ची सुबकते हुए मां से बोली- वहां अंधेरा था। चीज लेकर घर आ रही थी। वह पहले से वहीं था। चाकलेट के बहाने उसने पास बुलाया और फिर उठा ले गया। आपबीती ने तो हर किसी को हिला दिया। इस दौरान हर कोई आक्रोश में था।

    शनिवार रात वह घर से कुछ दूरी पर स्थित परचून की दुकान से चीज लेने गई थी। तब घर में सन्नाटा था। स्वजन गंगा स्नान के लिए राजघाट जाने की तैयारी कर रहे थे। बच्ची अपनी छह वर्षीय तयेरी बहन के साथ घर से निकली थी।

    अस्पताल में लगी भीड़

    बुधवार की दोपहर अलीगढ़ के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज से घर पहुंची तो उसका हाल जानने के लिए घर के आंगन में भीड़ थी। पिता के साथ कमरे में गई। डरी -सहमी काफी देर खामोश रही। फिर पिता व मां को आपबीती सुनाना शुरू किया तो बाहर मौजूद लोगों तक गुस्सा था।

    खबरें और भी

    पिता को उसने बताया कि पांच रुपये की चाकलेट लेकर लौट रही थी। गली में अंधेरा था। वहां पर अमन खां ने दोनों को रोक लिया। पिता ने बताया कि अमन ने बच्ची से पूछा था कि बेटा चाकलेट खाएगी। वह उसकी बातों में आ गई। कुछ दूर चलकर आरोपित ने भतीजी को धक्का मारा और बेटी को उठाकर ले गया। वह पैदल ही दो सौ मीटर दूर पोखर के पास गया और झाड़ियों में दुष्कर्म किया। तलाशते हुए स्वजन व ग्रामीण पोखर पर पहुंचे थे।

    बेटी ने बताया कि नाम लेकर पिता ने आवाज लगाई थी। उसे सुन वह बोलना चाह रही थी तभी दुष्कर्मी ने उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। वह दुष्कर्मी के आगे हाथ जोड़ती रही, लेकिन दरिंदे ने उसकी एक बात नहीं सुनी। करीब डेढ़ घंटे बाद गांव के कुछ लोग और पोखर के पास पहुंचे तो बच्ची वहां अर्द्धबेहोशी की हालत में पड़ी थी। दुष्कर्मी वहां से भाग चुका था।

    सामान्य हो रहे हालात, बाजार खुले

    दुष्कर्म के बाद से उफने बिसावर क्षेत्र के हालात अब सामान्त होने लगे हैं। आरोपित को फांसी, उसके घर पर बुलडोजर चलवाने और एक करोड़ के मुआवजे की मांग को लेकर तीन दिन बाजार बंद रहे और प्रदर्शन, धरना हुआ। बुधवार को बाजार खुले। तनाव जरूर है, जिसके चलते पुलिस तैनात रही। पुलिस अब तक छह लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। माता-पिता के बयान भी जल्द दर्ज किए जाएंगे।

    इसे भी पढ़ें: Hathras Rape Case: अमन खां की खुलेगी हिस्ट्रीशीट, सात दिन में दाखिल होगी चार्जशीट