Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोडवेज बस में बैठा दरोगा...बोला टिकट खरीदना मेरी आदत नहीं, हाथरस में भिड़ गया कंडक्टर; विवाद के बाद सस्पेंड

    By Sachin Singh Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:51 PM (IST)

    एक दारोगा को रोडवेज बस में टिकट विवाद के बाद बस को बार-बार रुकवाकर चेकिंग कराने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इस घटना से यात्रियों को परेशानी हु ...और पढ़ें

    हाथरस में रोडवेज बस में बिना टिकट सवार हुआ दरोगा कंडक्टर से उलझते हुए। फोटो: वीडियो ग्रैब

    हाथरस में रोडवेज बस में बिना टिकट सवार हुआ दरोगा कंडक्टर से उलझते हुए। फोटो: वीडियो ग्रैब

    संवाद सूत्र, हाथरस। आगरा से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस में टिकट को लेकर हुए विवाद के बाद बस को तीन स्थानों पर रुकवाकर चेकिंग कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि टिकट मांगने पर नाराज हुए एक दारोगा ने बस को अलग-अलग स्थानों पर रुकवाकर स्टाफ की जांच कराई, जिससे यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। एसपी ने आरोपित दारोगा राजेश कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। परिचालक योगेश के अनुसार बस में सवार दारोगा से टिकट के पैसे मांगे गए तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद हाथरस में बस का चालान कराया गया

    आरोप है कि इसके बाद सासनी कोतवाली में बस रुकवाकर चालक-परिचालक की तलाशी ली गई और बस व यात्रियों की फोटो-वीडियो भी बनाई गई। बाद में हनुमान चौकी पर भी बस को रोककर जांच कराई गई। लगातार बस रुकने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। मामले में एआरएम मंगेश कुमार ने बताया कि उनके पास अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है।

    शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों और जनप्रतिनिधियों ने एक्स सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर नाराजगी जताई और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।

    रोडवेज बस को बार-बार रुकवाकर चेकिंग कराने के मामले में कंट्रोल रूम में तैनात दारोगा राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

    -

    हिमांशु माथुर, सीओ सिटी

    खबरें और भी