Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर के बाहर रखे खुले ट्रांसफार्मर से चिपका तौलिया, हाथरस में करंट लगने से किशोर बुरी तरह झुलसा

    By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 01:42 PM (IST)

    हाथरस के जलालपुर गांव में घर के बाहर रखे खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर गगन कौशिक गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार ने विद्युत विभाग ...और पढ़ें

    हाथरस के अस्पताल में भर्ती 15 सालका गगन कौशिक।

    हाथरस के अस्पताल में भर्ती 15 सालका गगन कौशिक।

    HighLights

    1. परिवार ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    2. ट्रांसफार्मर हटाने और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग।

    जागरण, संवाददाता, हाथरस। जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर में सोमवार सुबह घर के बाहर रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

    परिवार के अनुसार नारायण कौशिक का 15 वर्षीय पुत्र गगन कौशिक सुबह करीब छह बजे हाथ-मुंह धोने के बाद तौलिये से चेहरा पोंछ रहा था। इसी दौरान तौलिये का एक सिरा घर के बाहर रखे ट्रांसफार्मर से छुल गया। आरोप है कि ट्रांसफार्मर में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे गगन उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया

    स्वजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। परिवार का आरोप है कि उनके घर के बाहर रखा ट्रांसफार्मर लंबे समय से खतरा बना हुआ है। कई बार विद्युत विभाग से इसे दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर पर सुरक्षा कवर भी नहीं लगाया गया है।

    स्वजन ने बताया कि इससे पहले भी इसी ट्रांसफार्मर के कारण एक अन्य व्यक्ति हादसे का शिकार हो चुका है। घटना के बाद परिवार ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और ट्रांसफार्मर को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

    खबरें और भी