Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाथरस में टला बड़ा रेल हादसा, रेलवे ट्रैक के पास खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई ट्रेन; एक यात्री घायल

    Updated: Tue, 19 May 2026 02:00 AM (IST)

    हाथरस में मथुरा से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन सोखना के पास रेलवे ट्रैक पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे एक कोच क्षतिग्रस्त हो गया और एक यात् ...और पढ़ें

    रेलवे ट्रैक के पास खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई ट्रेन।

    रेलवे ट्रैक के पास खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई ट्रेन।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हाथरस। मथुरा से कासगंज की ओर जा रही है पैसेंजर ट्रेन साेखना के निकट महामाया इंस्टीट्यूट के सामने रेलवे ट्रैक के पास खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इससे उसका एक कोच कुछ क्षतिग्रस्त हो गया। हसायन निवासी यात्री पुष्पेंद्र घायल हो गया। यह ट्रेन करीब 20 मिनट तक मेंडू स्टेशन पर खड़ी रही। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल व तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।

    सोमवार की शाम करीब सात बजे आगरा फोर्ट-कासगंज पैसेंजर ट्रेन हाथरस सिटी स्टेशन से कासगंज की ओर रवाना हुई। यह ट्रेन दौड़ती हुई जा रही थी तभी सोखना के आगे माया सिटी के सामने एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इससे वहां जोर से धमाका हुआ और यात्री डर गए।

    लोको पायलट ने कुछ दूरी पर ड्रेन को आपातकालीन ब्रेक लगाकर खड़ा कर दिया। गार्ड व यात्री भी ट्रेन से उतर आए। आसपास से भी वहां पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

    सूचना मिलते ही हाथ्ररस सिटी स्थित रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक रणजीत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दुर्घटना में पैरदान के पास बैठा हसायन निवासी यात्री पुष्पेंद्र घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बागला जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया।

    फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही आरपीएफ

    रेलवे द्वारा मेंडू रोड पर सोखना के निकट माया इंस्टीट्यूट के सामने रेलवे ट्रैक पर फेंसिंग बनाने का कार्य चल रहा है। ट्रैक्टर में फेसिंग का सामान लदा हुआ था। इसी से यह ट्रेन टकरा गई। इस घटना में इंजन से तीसरे नंबर का कोच कुछ क्षतिग्रस्त हो गया।

    खबरें और भी

    यह घंटना शाम करीब सात बजे की है। करीब 20 मिनट तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक रणजीत ने बताया कि ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। फरार अज्ञात चालक की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे किनारे लगी भीषण आग, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू