Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के स्कूल में बदले नियम: अब 10 बजे के बाद खेलकूद पर रोक, गर्मी से बच्चों को स्वस्थ्य रखने की कोशिश

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 01:08 PM (IST)

    भीषण गर्मी के चलते अब उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह 10 बजे के बाद खेलकूद और आउटडोर गतिविधियां नहीं होंगी। यह कदम बच्चों के स्वास ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. सुबह 10 बजे के बाद आउटडोर गतिविधियां प्रतिबंधित

    2. भीषण गर्मी से बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा

    3. प्रार्थना सभा, खेलकूद भी 10 बजे तक समाप्त

    जागरण संवाददाता, हाथरस। अब स्कूलों में अब सुबह दस बजे के बाद खेलकूद नहीं कराए जा सकेंगे। स्कूलों मैं शैक्षणिक कार्य को लेकर सरकार की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। सभी प्रकार के सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह 10 बजे तक आउटडोर एक्टिविटीज को समाप्त करनी होंगी।

    इसके बाद कोई खेलकूद व इस तरह की गतिविधि नहीं कराई जाएगी। भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

    दस बजे के बाद नहीं होंगी, एक्सरसाइज, खेलकूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं

    बच्चों की शिक्षा के प्रति सरकार हर वह कदम उठा रही है जो उनके लिए उचित व सहुलियतें भरा है। अब स्कूलों मैं शैक्षणिक कार्य को लेकर नया नियम लागू किया है। इसमें भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई करने व खेलकूद सहित आउटडोर गतिविधियों पर अधिक ध्यान रखा जा रहा है। सभी बोर्डों से संबंधित सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह 10 बजे तक आउटडोर एक्टिविटीज को समाप्त करना होगा।

    शिक्षक बताते हैं कि इस तरह का निर्देश बच्चों के हित में हैं। भीषण गर्मी से बचाने के लिए ही यह कदम उठाया गया है। इसका लाभ हाथरस के करीब दो हजार स्कूलों सहित सभी जिलों में स्कूलों में अध्यनरत बच्चों को मिलेगा

    दस बजे तक निपटानी होंगी सभी आउटडोर गतिविधियां

    सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा, एक्सरसाइज, खेलकूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं सुबह दस बजे के बाद नहीं कराई जाएंगी। इसके बाद बच्चों को किसी भी स्थिति में स्कूल कक्ष के बाहर निकालने भी नहीं दिया जाएगा। साथ ही बच्चों को नियमित पानी देने, नोडल हेल्थ टीचर, ओआरएस और फर्स्ट एड जैसी व्यवस्थाएं स्कूलों में अनिवार्य रूप से बनाए रखने पर जोर दिया गया है। जारी ''टीचर्स गाइडलाइन 2026'' में शिक्षकों को लू के खतरों को पहचान करने का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

    खबरें और भी

    15 जुलाई तक चलेगा स्कूल चलो अभियान

    सरकारी स्कूलों में एक जुलाई 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान का दूसरे चरण को शुरू किया गया है। लोगों से बच्चों की स्कूलों में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ शिक्षक घर घर जाकर बच्चों के नामांकन व उपस्थिति बढ़ाने, स्कूल में मिलने वाली मिडडेमील, स्कूल ड्रेस, किताब सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी अभिभावकों को देकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। बच्चों खेल-खेल में शिक्षा देकर उन्हें स्कूल आने को प्रेरित किया जाएग।

    यह भी पढ़ें- आगरा में पति को मारकर बाथरूम में गाड़ा: बैंक स्टेटमेंट और भाई की 'जासूसी' काम आई, 45 दिन बाद पकड़ी कातिल पत्नी रूबी

    यह भी पढ़ें- आगरा में सर्किल रेट संशोधन की तैयारी तेज: 15-35% तक बढ़ोतरी संभावित, 1 अगस्त से लागू होंगे नए नियम!

    सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइंस को स्कूलों में लागू किया जा रहा है। एक से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसमें मिलने वाली एमडीएम सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी देकर बच्चों काे स्कूल जरूर भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है।

    -

    रणवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी