Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, नंबर प्लेट से लेकर सीट तक कुछ न बचा; छठ के लिए नोएडा से बिहार जा रहे थे यात्री

    Updated: Sun, 03 Nov 2024 11:45 PM (IST)

    छठ महापर्व के लिए बिहार जा रहे यात्रियों से भरी एक स्लीपर कोच बस रविवार शाम यमुना एक्सप्रेसवे पर आग की चपेट में आ गई। इंजन से धुआं उठता देख बस चालक ने ...और पढ़ें

    सादाबाद के गांव मिढ़ाबली स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर वोल्वो बस में लगी भीषण आग। जागरण
    सादाबाद के गांव मिढ़ाबली स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर वोल्वो बस में लगी भीषण आग। जागरण

    HighLights

    1. छठ पूजन के चलते बिहार जाने के लिए नोएडा से आ रहे थे आगरा, चालक-परिचालक फरार
    2. छठ पूजन के चलते बिहार जाने के लिए नोएडा से आ रहे थे आगरा, चालक-परिचालक फरार

    जागरण संवाददाता, हाथरस। छठ महापर्व के चलते बिहार जाने के लिए नोएडा से आगरा के रेलवे स्टेशन आ रहे लोगों से भरी स्लीपर कोच बस रविवार देर शाम यमुना एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बन गई। इस निजी बस के इंजन से धुआं उठते ही चालक ने ब्रेक लगा दिए। आग फैलती उससे पहले ही सभी यात्री अपना सामान लेकर उतर गए। लपटें दूर तक दिख रही थीं। दमकल आने से पहले ही पूरी बस फुंक चुकी थी। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। नंबर प्लेट से लेकर सीट आदि कुछ न बचा।

    चालक -परिचालक भाग गए। बस किस ट्रैवल्स की है, यह जानने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है। बस में 40 यात्री थे। सभी बिहार के रहने वाले हैं। नोएडा में रहकर अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। इनके कुछ साथी आगरा में रहते हैं। इसके चलते सभी ने आगरा फोर्ट से ट्रेन में एक साथ जाना तय किया। इसी हिसाब से सीट आरक्षित कराई।

    इंजन में उठ रहा था धुआं

    रविवार को दोपहर नोएडा से निजी बस से आगरा के लिए रवाना हुए। रात करीब आठ बजे वोल्वो स्लीपर कोच यह बस यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 143 को पार कर सादाबाद क्षेत्र के गांव मिढ़ावली के निकट आई तभी इंजन से धुआं उठने लगा। अन्य वाहन चालकों ने इसकी जानकारी चालक को दी। तब तक धुआं अंदर नजर आने लगा। यह देख यात्री घबरा गए।

    यात्री तेजी से सामान लेकर उतरे

    चालक ने बस को रोक दिया। यात्री तेजी से अपना सामान लेकर बस से उतर गए तभी आग की लपटें उठने लगीं। सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग गाड़ी और कोतवाली सादाबाद पुलिस पहुंच गई। करीब पौने नौ बजे सादाबाद से दमकल पहुंचीं तब तक बस आग का गोला बन चुकी थी। कुछ देर बाद ही मथुरा से दमकल आ गई। करीब नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका। जब तक बस पूरी तरह खाक हो चुकी थी।

    खबरें और भी

    बाद में आगरा व हाथरस की दमकलें भी पहुंच गईं। पुलिस ने यात्रियों को अन्य वाहनों से आगरा के लिए रवाना किया। इनमें बच्चे व महिलाएं भी शामिल थीं। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि बस में शार्ट सर्किट से आग लगी है। चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। यात्री अपने सामान को निकाल कर बाहर आ गए थे। किसी को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों का कोई नुकसान नहीं हुआ है। किस ट्रैवल्स की बस है, यह पता किया जा रहा है।