Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गायों के लिए भूसे का इंतजाम न कर पाना पड़ा भारी, हाथरस में ग्राम विकास अधिकारी किए गए निलंबित

    By Yogesh Kumar Sharma Edited By: Prateek Gupta
    Updated: Tue, 02 Jun 2026 08:26 PM (IST)

    हाथरस में गोशाला में गायों के लिए चारे की व्यवस्था न करने पर एक ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। जिला विकास अधिकारी प्रेमनाथ यादव ने शिक ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    जागरण संवाददाता, हाथरस। योगी सरकार गोवंशी की देखभाल को लेकर जहां चिंतित है, वहीं सरकारी सिस्टम लगातार लापरवाही बरत रहा है। जिला विकास अधिकारी प्रेमनाथ यादव ने एक ग्राम विकास अधिकारी को इसी तरह की लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।

    निलंबन की सूचना जब प्रधान को हुई तो वे चारे का इंतजाम करने दौड़ पड़े और गोवंशी के लिए भूसा-चारा उपलब्ध कराया। अगर किसी ग्राम पंचायत में कोई गोशाला है तो उसके संचालन की जिम्मेदारी प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की होती है। लगातार शिकायतें आ रही हैं कि गोवंशी की देखभाल में लापरवाही बरती जा रही है।

    जिला विकास अधिकारी प्रेमनाथ यादव ने बताया कि शिकायत मिली थी कि गोशाला खुटीपुरी मुरसान में गोवंशी को पर्याप्त चारा नहीं मिल पा रहा है। जांच में पता चला कि इसमें ग्राम विकास अधिकारी सूर्यकांत वर्धन की ओर लापरवाही बरती गई है।

    इस लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। प्रधान को कड़ी चेतावनी दी गई। बाद में प्रधान ने गोशाला में गोवंशी के लिए पर्याप्त चारे का इंतजाम किया।

    खबरें और भी