उरई में सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, युवाओं को भड़का कर उन्हें भ्रमित कर रहे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उरई में 1273.96 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया और लाभार्थियों को चाबियां सौंपी। उन्होंने विपक्ष पर युवाओ ...और पढ़ें
-1784972390094_m.webp)
जागरण संवाददाता, उरई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर हेलीकाप्टर से उरई पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार से करीब दो किमी दूर जिला स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने परिसर में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद मंच पर मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभी प्रदान की। अन्न प्रासन के साथ गर्भवती महिलाओं को फल की टोकरी प्रदान कर गोदभराई की।
मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ पोस्टर पर हस्ताक्षर किए। मिशन शक्ति को लेकर बच्चों की ओर से प्रस्तुत राम-सीता-लक्ष्मण और हनुमान की झांकी देखी। बच्चों से उनके नाम पूछे और चाकलेट प्रदान की। बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।
मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही भारत माता के जयघोष किया गया। मुख्यमंत्री ने मंच से बटन दबा कर 1273.96 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, बहनों एवं भाइयों जालौन और कालपी अपने गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता है। वीरता की इस धरा को कोटि-कोटि नमन करता हूं। वेदव्यास ने इस धरा पर जन्म लिया।
उन्होंने कहा, वह कौन लोग थे जो जालौन को पीछे ढकेलने का काम कर रहे थे, यह वही हैं जो युवाओं को भड़का कर उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। जालौन से फोरलेन की कनेक्टिविटी दे रहे हैं, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जालौन को नई पहचान दिला रहा है। अब यह क्षेत्र दस्यु की धरा के लिए नहीं बल्कि वेदव्यास की धरा नई विकास की तस्वीर की गवाह बन रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा, कहा था कि डकैती से मुक्त भी करेंगे, माफिया से मुक्त भी करेंगे और कहा था कि माफिया को मिट्टी में भी मिलाएंगे। माफिया की संपत्ति जब्त करने का काम भी किया गया है। उन्होंने कहा कि अब जालौन में पार्टी की जिलाध्यक्ष भी एक महिला है। आज बेटियां सुरक्षित हैं।
खबरें और भी
मुख्यमंत्री ने कहा, सपा ने बुंदेलखंड को नोंचा है, यहां की जनता कभी उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा, "अब घर से निकला व्यापारी सुरक्षित घर पहुंचता है, पहले सोचता था कि घर लौट पाएंगे कि नहीं। अब लूट करने वाले, वन माफिया, जमीन माफिया जहां जाना था वहां जा चुके हैं।