विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भरी हुंकार, 21 फरवरी को कालपी व उरई में सभा करेंगे राहुल गांधी

Published: Mon, 12 Feb 2024 06:58 PM (IST)

Loksabha Election कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिले में 21 फरवरी को प्रवेश करेगी। जिसमे अखिल भारतीय राष्ट्रीय ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भरी हुंकार, 21 फरवरी को कालपी व उरई में सभा करेंगे राहुल गांधी
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भरी हुंकार, 21 फरवरी को कालपी व उरई में सभा करेंगे राहुल गांधी

जागरण संवाददाता, उरई। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिले में 21 फरवरी को प्रवेश करेगी। जिसमे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कालपी और उरई के आंबेडकर चौराहा पर सभा को संबोधित करेंगे। रविवार को कांग्रेस पार्टी के तीन पर्यवेक्षकों ने शहर की सड़कों पर पैदल भ्रमण किया। जिसमे बाद यात्रा का रूट चार्ट तैयार किया है।

राहुल गांधी झांसी कानपुर हाइवे पर शहर सीमा पर एक मैदान में रात्रि विश्राम भी करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले में कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के अलावा बुंदेलखंड स्तर के नेता भी मौजूद रहेंगे।

21 फरवरी को कालपी पहुंचेगी यात्रा

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 21 फरवरी को दोपहर के समय कालपी में पहुंचेगा। जहां यात्रा के काफिले को यमुना पुल से नीचे की ओर ले जाया जाएगा। राहुल गांधी कालपी नगर के मुन्ना फुल पावर चौराहे पर एक छोटी सी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा तीन बजे के बाद उरई नगर में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा आंबेडकर चौराहे से मंसापूर्ण मंदिर पुल होते हुए जेल रोड पहुंचेगी। उसके बाद रोडवेज बस स्टैंड तिराहा, मोक्ष धाम होते हुए झांसी रोड पर पहुंचेगी। इसके बाद रिनिया क्रासिंग पार करके यात्रा झांसी कानपुर नेशनल हाईवे पर पहुंचेगी।

उरई में विश्राम करेंगे राहुल गांधी

राहुल शहर सीमा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को जनपद दौरे पर आए पार्टी के पर्यवेक्षक में राहुल गांधी टीम के नेता सुशांत मिश्रा, बुंदेलखंड प्रभारी नीलांशु चतुर्वेदी के अलावा जिले के प्रभारी राहुल रिछारिया ने शहर का भ्रमण कर यात्रा का रूट चार्ट किया है, हालांकि अभी यात्रा के लिए स्थानीय प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई है। शहर अध्यक्ष डा. रेहान सिद्दीकी ने बताया कि कार्यक्रम फाइनल है, लेकिन रूट अनुमति मिलने के बाद ही निर्धारित हो सकेगा। प्रशासनिक अनुमति के लिए प्रदेश स्तर से प्रक्रिया जारी है।

इसे भी पढ़ें: Loksabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का बढ़ा कुनबा, विपक्षी दलों के 765 लोगों ने ली सदस्यता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।