विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर चलेगी ग्वालियर से बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन

Published: Mon, 22 Apr 2024 03:53 PM (GMT+05:30)

Indian Railway News झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर ग्वालियर से बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। ...और पढ़ें

स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

जागरण संवाददाता, उरई। झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर ग्वालियर से बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। अभी इस मार्ग पर छपरा मेल चल रही है। एक ट्रेन चलने से ग्वालियर और बरौनी तक की यात्रा में यात्रियों को असुविधा रहती थी।

रेलवे ने यात्री सुविधा को देखते हुए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के चलने से गर्मी की छुट्टियों में बाहर की यात्रा के समय लोगों को आसानी हो जाएगी।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 04137 ग्वालियर से प्रत्येक रविवार और बुधवार को 21 अप्रैल से 30 जून तक कुल 21 फेरे लगाएगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04138 प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को 22 अप्रैल से एक जुलाई तक कुल 21 फेरे लगाएगी।

यह ट्रेन ग्वालियर स्टेशन से सुबह सात बजकर 10 मिनट पर चलेगी और डबरा, दतिया झांसी होते हुए उरई स्टेशन पर 11 बजकर 43 मिनट पर पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन छपरा सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर चलेगी और गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर होते हुए सुबह पांच बजकर 16 मिनट पर उरई स्टेशन पर पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन के चलने से ग्वालियर और बरौनी के सफर करना आसान हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कौन हैं तेज प्रताप, जिन्हें अखिलेश ने कन्नौज से बनाया सपा प्रत्याशी? लालू यादव से है खास नाता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।