Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उरई में यूपी पुलिस कांस्टेबल की हैवानियत, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, सिपाही बनते मुकरा

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 05:21 AM (IST)

    सिपाही अंकित निषाद पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। नौकरी मिलने के बाद शादी से इनकार करने पर युवती ने कालपी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सिपाही अंकित निषाद पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म।

    2. नौकरी मिलने के बाद शादी से मुकरा आरोपी सिपाही।

    3. युवती की तहरीर पर कालपी कोतवाली में मुकदमा दर्ज।

    जागरण संवाददाता, उरई। कालपी कोतवाली के एक गांव निवासी युवती से जान पहचान होने पर युवक उससे शादी की बात कहते हुए पहले शारीरिक संबंध बना लिए। इधर एक साल पहले सिपाही में भर्ती हो जाने पर जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। वर्तमान में सिपाही हरदोई सदर कोतवाली में तैनात है।

    आरोपित कालपी कोतवाली के ग्राम शेखपुर गुढ़ा का रहने वाला है और युवती का उससे करीब दो साल से मिलना जुलना था। युवती की तहरीर पर मंगलवार को आरोपित सिपाही अंकित निषाद के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कालपी एसओ ने बताया कि हरदोई से पता करने पर सूचना मिली की आरोपित सिपाही बीस दिन से गैर हाजिर है।


    कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुर गुढ़ा निवासी अंकित निषाद एक साल पहले पुलिस में सिपाही पद पर चयनित हुआ था। जो अब ट्रेनिंग के बाद हरदोई सदर कोतवाली में तैनात है। उसका करीब दो साल से कालपी कोतवाली के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती से मिलना जुलना था। कालपी कोतवाली में मंगलवार को तहरीर देते हुए युवती ने बताया कि आरोपित उसे अक्सर बहाने से घुमाने के लिए ले जाता था। इसी दौरान उसने शारीरिक संबंध बना लिए।

    आरोपित से नजदीकियों की बात युवती के स्वजन को भी चल गई थी। उन्होंने युवक से शादी करने का दबाव बनाया था जिसके चलते युवक के स्वजन शादी के लिए तैयार हो गए थे। मंगनी का भी कार्यक्रम संपन्न हुआ और शादी 22 नवंबर को होना तय हुई। जिसका शपथ पत्र भी दोनों पक्षों ने दे दिया था। इधर युवक के सिपाही पद पर भर्ती हो जाने के बाद आरोपित व उसके स्वजन शादी करने से मना करने लगे।

    खबरें और भी

    दो माह पहले भी युवती के स्वजन ने काफी विनती की और बदनामी होने का भी हवाला दिया लेकिन सिपाही और उसके स्वजन नहीं पसीजे। आखिर में युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए कालपी कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया है।

    कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपित सिपाही पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिपाही अंकित निषाद वर्तमान में हरदोई कोतवाली में तैनात है, वहां से पता करने पर सूचना मिली कि वह अवकाश पर गया था, अवकाश अवधि समाप्त होने के बाद भी करीब बीस दिन हो गए वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा है। बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व में दिए गए शपथ पत्र के आधार पर समझौते की बात चल रही थी।

    यह भी पढ़ें- उरई में UP Police के दो सिपाही गए दबिश देने, महिलाओं ने घेरा, एक को बंधक बना बेरहमी से पीटा