Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उरई में IAS रिंकू सिंह का 'काउंटडाउन', 10 तक गिनती में नहीं हटे अतिक्रमण तो 10 हजार का जुर्माना, फिर गिना तो...

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 06:16 PM (IST)

    आइएएस रिंकू सिंह अपनी विवादित कार्यशैली और सोशल मीडिया पर सक्रियता के कारण चर्चा में हैं, खासकर जालौन में अतिक्रमण हटाने के दौरान "दस तक गिनो, पांच ला ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अतिक्रमण हटाने के दौरान उनकी ओर से कुछ इसी अंदाज में दी जाती चेतावनी

    2. ब्लाक प्रमुख जालौन को थप्पड़ मारने के प्रयास की एडीएम व एएसपी कर रहे जांच

    जागरण संवाददाता, उरई। अपने काम से अधिक विवादों में घिर कर चर्चा में बने रहने वाले आइएएस रिंकू सिंह को अभी जिले में तैनाती के करीब साढ़े तीन माह ही हुए हैं कि सरकारी अधिकारी, कर्मचारी से लेकर आम जनता से बीच-बीच में तनातनी को लेकर इंटरनेट मीडिया पर अधिक सक्रिय नजर आ रहे हैं।

    जालौन ब्लाक प्रमुख राम राजा निरंजन को थप्पड़ मारने के प्रयास, शिक्षकों, वकीलों, लेखपालों से विवाद की जांच और अब उरई सदर तहसील में न्यायिक एसडीएम के पद पर तैनाती के दौरान पालिका के कार्यों की जांच को लेकर फेसबुक पर चर्चा में बने हुए हैं। साथ ही एक और मामला इंटरनेट मीडिया पर अधिक चर्चा में है जिसमें जालौन तहसील में तैनाती के दौरान अतिक्रमण करने वाले से उन्होंने कहा कि एक से दस तक गिनने पर न हटे तो दस हजार जुर्माना, फिर एक से दस तक गिनने पर नहीं हटे तो पांच लाख जुर्माना लगेगा। इस तरह का मैसेज कई वाट्सएप ग्रुपों पर भी चल रहा है।

    बिना काम के वेतन लेना नियम के विपरीत बता कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) से इस्तीफा देने वाले अधिकारी रिंकू सिंह राही अपने काम से कम इंटरनेट मीडिया पर अधिक सक्रिय नजर आ रहे हैं। उनका एक और फेसबुक पर कमेंट प्रसारित हो रहा है जिसमें उनकी ओर से जालौन में एसडीएम के पद पर तैनाती के दौरान अतिक्रमण हटाते समय जुर्माना की चेतावनी दी जा रही है।

    जालौन में पांच मई से तीस जून तक तैनाती के समय व्यापारियों, लेखपाल, तहसील कर्मी, शिक्षकों की ओर से डीएम को कई शिकायती पत्र देकर उत्पीड़न की बात कही जा चुकी है। इसकी जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व राजीव राज और एएसपी डा. इशांत सोनी ने की और सभी के बयान भी लेकर प्राथमिक रिपोर्ट डीएम को दी थी। उसके बाद ही तीस जून को उनका स्थानांतरण सदर तहसील में न्यायिक एसडीएम के पद पर हुआ था। ब्लाक प्रमुख से हुए विवाद की जांच अभी भी जारी है।

    खबरें और भी

    उसमें रिंकू सिंह की ओर से करीब चार बार अपना बयान परिवर्तित करके देने से देरी हो रही है। जालौन से सदर तहसील में आने के बाद भी वह चर्चा में बने हुए हैं। जिस तरह 23 जून को जालौन ब्लाक प्रमुख राम राजा निरंजन के कोल्ड स्टोरेज में जांच के दौरान प्रमुख से अभद्रता कर थप्पड़ मारने का प्रयास किया था अब लोगों को आशंका है कि नगरपालिका उरई के कार्यों की जांच के दौरान इसी तरह का कोई विवाद न हो जाए। वहीं बीते रविवार को वह शासन को प्रशासन के खिलाफ एक पत्र लिख कर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित भी कर चुके हैं। रिंकू सिंह का कहना है कि पालिका की जांच जारी रहेगी।