Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IAS रिंकू सिंह और अधिवक्ताओं के बीच रार से बढ़ी खींचतान, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 11:13 PM (IST)

    उरई में आईएएस रिंकू सिंह राही और अधिवक्ताओं के बीच विवाद गहरा गया है। अधिवक्ता उनकी कार्यप्रणाली के विरोध में 3 अगस्त से काम ठप करने की चेतावनी दे रहे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अधिवक्ताओं ने आईएएस रिंकू सिंह पर लगाए गंभीर आरोप।

    2. 3 अगस्त से अदालती कामकाज ठप करने की धमकी।

    3. रिंकू सिंह ने अपनी कार्यप्रणाली को नियमानुसार बताया।

    जागरण संवाददाता, उरई। बिना काम के वेतन लेना नियम के विपरीत बताकर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) से इस्तीफा देने वाले अधिकारी रिंकू सिंह राही और अधिवक्ताओं के बीच शुरू हुई रार से अब खींचतान और बढ़ गई है।

    वकील डीएम राकेश कुमार पांडेय से तीन बार शिकायत कर चुके हैं कि एसडीएम न्यायिक वादकारियों व अधिवक्ताओं के अनुपस्थित रहने की दशा में एकपक्षीय निस्तारण की धमकी दे रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कार्यप्रणाली नहीं सुधरने पर तीन अगस्त से काम ठप करने की धमकी दी है।

    उधर, शनिवार को एसडीएम न्यायिक रिंकू सिंह ने कोर्ट के समय किए जा रहे कार्यों व सुनवाई का दो घंटा 48 मिनट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा किया है। इसमें शांतिपूर्ण ढंग से सुनवाई चल रही है। अधिवक्ताओं से किसी तरह का विवाद नहीं दिखाई पड़ रहा है।


    30 जून को एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात किए गए रिंकू सिंह की जिले में पांच मई को जालौन तहसील में एसडीएम के पद पर पहली तैनाती हुई थी। वहां शिक्षकों, लेखपालों, व्यापारियों, तहसील कर्मियों ने उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर अभद्रता का आरोप लगाया था।

    23 जून को भाजपा के ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन के कोल्ड स्टोरेज में जांच के दौरान उन्हें थप्पड़ मारने का प्रयास, धक्का देने का भी आरोप लगा था, जिसकी जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व राजीव राज और एएसपी ईशांत सोनी कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    डिस्ट्रिक्ट जालौन बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओमनारायण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को डीएम से एसडीएम न्यायिक की शिकायत की गई थी। शनिवार को एसडीएम न्यायिक की कोर्ट में वकील और वादकारी सामान्य तरीके से आते-जाते रहे। रिंकू सिंह कोर्ट में वादकारियों के सामने वकील से अभद्र व्यवहार करते हैं। तीन अगस्त तक इसमें सुधार नहीं हुआ तो कोर्ट के कार्यों का अधिवक्ता बहिष्कार करेंगे।

    रिंकू सिंह की 23 जुलाई को शासन के नाम आधा काम का आधा वेतन का पत्र और डीएम के जनता दर्शन पर सवाल खड़े करने जैसी पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित हुईं थीं। उरई नगर पालिका के कार्यों की जांच टीम से हटाए जाने का पत्र 28 जुलाई को प्रचलित होने पर रिंकू और एडीएम प्रेमचंद्र मौर्य के बीच भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था।

    इस बीच उरई पालिका के ईओ राम अचल कुरील को कालपी व कदौरा नगर पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। पूरे मामले में रिंकू सिंह का कहना है कि उनकी ओर से नियमानुसार कार्य किए जा रहे हैं। उनका किसी से कोई विरोध नहीं है।