विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में चमकेंगी 553 KM की सड़कें, PWD ने मास्टर प्लान तैयार कर जारी किया बजट; 500000 लोगों को होगा फायदा

Published: Tue, 22 Sep 2026 04:18 PM (IST)

जालौन जिले में पीडब्ल्यूडी द्वारा 553.220 किमी खराब सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया जा रहा है, जिससे करीब ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. 553.220 किमी खराब सड़कों की मरम्मत शुरू होगी।

  2. पीडब्ल्यूडी के तीनों खंडों द्वारा कार्य किया जाएगा।

  3. इस परियोजना से करीब पांच लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

जागरण संवाददाता, उरई। हाईवे से जुड़ा जोल्हूपुर-हमीरपुर मार्ग के साथ मदारीपुर को जाने वाली टूटी रोड से लेकर जनपद की ऐसी करीब 553.220 किमी लंबाई की खराब सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए पीडब्ल्यूडी के तीनों खंडों की ओर से काम प्रारंभ किया जा रहा है। इससे करीब पांच लाख लोगों को राहत मिल सकेगी।

अकेले निर्माण खंड तीन की ओर से तीस खराब रोडों के लिए सात करोड़ रुपये का काम होना है। वहीं इसी खंड की ओर से करीब आठ करोड़ से कुछ नवीनीकरण का काम भी होना है। दैनिक जागरण की ओर से अगस्त-सितंबर में जिले की खराब रोडों की समस्या को प्रमुखता के साथ उठाया गया था।

इसका संज्ञान लेकर जिला लोकनिर्माण विभाग के तीनों खंडों की ओर से चिह्नित ऐसे रोडों की सूची तैयार की गई है। इसमें कुछ बहुत खराब रोडों में मिट्टी-गिट्टी भराने का काम प्रारंभ में करा कर लोगों की समस्या को तुरंत दूर करने का प्रयास किया गया और विशेष मरम्मत के लिए इस्टेमेट तैयार किया जा रहा है।

553 KM की सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त

जिले में ध्वस्त हुई सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग बारिश के रुकने का इंतजार कर रहा था। अब बारिश बंद हो जाने से सड़कों की दशा सुधारने की दिशा में काम और तेजी से शुरू हो जाएगा। जनपद के तीनों खंडों को मिलाकर कुल 553.220 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है।

जिलाधिकारी समीर सड़कों को ठीक कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के साथ बैठक कर निर्देश दे चुके हैं। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड (नोडल) के अधिशाषी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि सड़कों को चिन्हित कर लिया गया है। बारिश भी थम गई है। जिले की खराब सड़कों की वजह से खास कर ग्रामीण क्षेत्र की जनता परेशान हो रही थी।

यह भी पढ़ें- यूपी में वाहनों के चालान सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव, अब 30 दिन के अंदर अधिकारियों को करना होगा समाधान

जालौन चुर्खी मार्ग, आटा अकोढ़ी मार्ग सहित तमाम सड़कों पर भारी भरकम गड्ढे हो गए हैं। जोल्हूपुर से हमीरपुर जाने वाले राजमार्ग की हालत भी काफी खराब है। वाहन चालकों और राहगीरों को दुर्घटना का भय रहता है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड (नोडल) के अधिशाषी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि सड़कों को चिन्हित कर लया गया है। बारिश भी थम गई है। मंगल या बुधवार से कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी के 200 मदरसों में चल रही मनमानी, आदेश के बाद भी नहीं लग रही बायोमीट्रिक हाजिरी; प्रबंधकों को नोटिस जारी

लोकनिर्माण विभाग खंड तीन के एक्सइएन महेंद्र सिंह ने बताया कि जिन खराब रोडों की वजह से लोगों को अधिक दिक्कत हैं उन्हें फिलहाल जल्द सही कराया जा रहा है, आगे विशेष मरम्मत के लिए पूरे जिले की खराब रोडों की सूची तैयार कर उन्हें सही कराया जाना है।गड्ढा मुक्त सड़कों की सूची

गड्ढा मुक्त सड़कों की खंडवार स्थिति

खंड का नाम मार्गों की संख्या कुल लंबाई (किमी)
प्रांतीय खंड 47 189.26
निर्माण खंड एक 39 150.00
निर्माण खंड तीन 73 213.96
कुल योग 159 553.220