Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Voter List: एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट में नहीं है आपका नाम? इन तरीकों से करें अपील

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 01:35 PM (IST)

    उरई, जालौन में एसआइआर अभियान के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में कई नए व पुराने मतदाताओं के नाम छूट गए हैं या त्रुटियां हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, उरई। कदोरा के जगदीप ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया था लेकिन उनका नाम सूची में नहीं आ सका है। इटौरा के इदरीश का नाम भी सूची में आवेदन करने के बाद नहीं है। इसी तरह और भी कई नए व कुछ पुराने मतदाताओं के नाम किसी त्रुटिवश मतदाता सूची में जुड़ने से रह गए हैं।

    ऐसे मतदाताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग की ओर से ऐसे मतदाताओं के लिए अभी भी पूरा अवसर दिया गया है। यह मतदाता अपना एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के नाम देकर आवेदन भर कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील कर सकते हैं।

    दस अप्रैल में एसआइआर (गहन पुनरीक्षण) अभियान पूरा होने के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। सूची प्रकाशित होने के बाद अब बहुत सारे मतदाता अपना नाम न जुड़ने को लेकर परेशान हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उनके नाम में त्रुटि है।

    कुछ ऐसे भी युवा हैं जो पहले बार मतदाता बनने जा रहे हैं और उनका नाम भी आवेदन के बाद नहीं जुड़ सका है। ऐसे युवाओं को चिंता है कि कहीं आगे आने वाले चुनावों में उन्हें वोट डालने से वंचित न रह जाना पड़े। ऐसे ही एक मतदाता कोंच कस्बा के पटेलनगर मुहल्ला निवासी असर अहमद हैं।

    खबरें और भी

    इनका नाम भी वोटर सूची में नहीं जुड़ पाया है। ऐसे मतदाताओं की सुविधा के लिए या और भी किसी तरह की नाम आदि में समस्या को निस्तारित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया है कि यह लोग अपील कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- एसआईआर में हटाए गए 1.70 लाख, फिर भी बढ़ गए 55 हजार वोट, बांदा 12.29 लाख मतदाता चुनेंगे अपनी सरकार

    अपना प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या अंकित करते हुए उसका निराकरण करा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि जिनके नाम किसी कारण से मतदाता सूची में नहीं जुड़े हैं वह परेशान न हों, अभी भी अपील करके नाम जुड़वा सकते हैं।

    कुल मतदाता-

    मतदाता सूची के अनुसार 11,31,999 मतदाता पंजीकृत हैं। जनपद में 624126 पुरुष मतदाता, 5,078,24 महिला मतदाता व 49 अन्य मतदाता शामिल हैं। विधानसभा माधौगढ़ में 3,96,304 मतदाता, कालपी में 3,60,476 मतदाता, उरई में 3,75,219 मतदाता दर्ज हैं। 50,803 नए मतदाता हैं। 4,305 अपात्र हटाए गए हैं। हटे नामों में 596 मृतक, 2,340 अनुपस्थित, 526 डुप्लीकेट, 843 अन्य श्रेणी के शामिल हैं।