Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, इंटरसिटी झांसी से गोविंदपुरी और मेमू फतेहपुर तक चलेगी

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 04:04 PM (IST)

    रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। झांसी-लखनऊ इंटरसिटी और मेमू ट्रेनें आंशिक रूप से बहाल कर दी गई हैं। इंटरसिटी अब गोविंदपुरी तक और मेमू फतेहपुर तक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. इंटरसिटी अब गोविंदपुरी तक चलेगी, लखनऊ तक नहीं।

    2. मेमू ट्रेन फतेहपुर तक संचालित होगी, यात्रियों को लाभ।

    3. यह व्यवस्था 3 अप्रैल से 13 अप्रैल तक लागू रहेगी।

    जागरण संवाददाता, जालौन। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर रेलवे में मेगा पावर ट्रैफिक ब्लाक के कारण झांसी से लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी और मेमू (पैसेंजर) को अब आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है।

    इंटरसिटी गोविंदपुरी और मेमू को फतेहपुर तक चलाया जाएगा। यह ट्रेनें लखनऊ नहीं जाएंगीं। फिर भी झांसी, गोविंदपुरी, फतेहपुर समेत अन्य स्टेशनों पर आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह व्यवस्था फिलहाल 13 अप्रैल तक के लिए की गई है।

    कानपुर–कानपुर ब्रिज साउथ बैंक स्टेशन के मध्य ब्रिज संख्या 110 पर लिए गए मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लाक का असर कई ट्रेनों पर पड़ा है। कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है तो झांसी से चलने वाली ट्रेन (संख्या 11109-10) वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा ट्रेन (संख्या 64701-02) वीरांगना–लखनऊ चारबाग मेमू (पैसेंजर) को पूर्व में दो अप्रैल से 13 मई तक 42 दिनों के लिए निरस्त कर दिया गया था।

    इसकी वजह से जिले के कई स्टेशनों से यात्रा करने वाले लोगों का इसका असर पड़ना तय था। यात्रियों की समस्या को लेकर दैनिक जागरण ने गुरुवार के अंक में आज से 42 दिन नहीं चलेगी इंटरसिटी और पैसेंजर, यात्री परेशान शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।

    खबरें और भी

    यात्री भी ट्रेनों को कानपुर तक संचालित करने की मांग कर रहे थे। अब रेलवे ने यात्रियों की मांग पर इन दोनों ट्रेनों को 13 अप्रैल तक आंशिक रूप से चलाने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि आगे का निर्णय रेलवे इस तिथि के बाद ले सकती है। फिलहाल इन ट्रेनों के आंशिक रूप से चलने से काफी मिलेगा।

    वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ इंटरसिटी तीन अप्रैल से 13 अप्रैल तक गोविंदपुरी स्टेशन तक संचालित की जाएगी। गोविंदपुरी से लखनऊ के मध्य रद रहेगी। लखनऊ-झांसी इंटरसिटी गोविंदपुरी से झांसी तक चलेगी। इसी तरह वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लखनऊ चारबाग मेमू तीन अप्रैल से 13 अप्रैल तक फतेहपुर तक संचालित की जाएगी। कानपुर से लखनऊ चारबाग के मध्य रद रहेगी। लखनऊ चारबाग–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू इस समयावधि में फतेहपुर से संचालित की जाएगी।

    -मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी झांसी मंडल