Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भाग जाओ, नहीं तो करंट जोड़कर यहीं निपटा दूंगा... बिजली घर का घेराव करने गए लोगों को लाइनमैन ने दी धमकी

    Updated: Sun, 31 May 2026 07:54 PM (IST)

    आंधी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने पर परौसा बिजली घर पहुंचे ग्रामीणों को एक लाइनमैन ने धमकी दी। लाइनमैन की टिप्पणी से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा ...और पढ़ें

    ग्राम परौसा विद्युत केंद्र पर विरोध जताते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण

    ग्राम परौसा विद्युत केंद्र पर विरोध जताते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण

    HighLights

    1. बिजली न मिलने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

    2. लाइनमैन ने आक्रोशित ग्रामीणों को दी धमकी

    3. अवर अभियंता के आश्वासन पर मामला शांत हुआ

    जागरण संवाददाता, कदौरा (जालौन)। जालौन में बिजली न आने से नाराज लोग शिकायत लेकर बिजली घर पहुंचे तो वहां विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि लाइनमैन ने जान से मारने की धमकी तक दे डाली। लाइनमैन ने घेराव करने आए लोगों से कहा-भाग जाओ, नहीं तो करंट जोड़कर यहीं निपटा दूंगा, फिर मिल जाएगी लाइट...।

    शनिवार की रात को परौसा बिजली घर का लोग घेराव करने पहुंचे थे। परौसा बिजली घर तक 33 केवीए लाइन दुरुस्त हो जाने के बावजूद उदनपुर फीडर से जुड़े कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल न होने पर शनिवार रात ग्रामीण वहां गए थे। लाइनमैन द्वारा की गई टिप्पणी के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए घंटों हंगामा किया। बाद में अवर अभियंता के फोन द्वारा समझाने के बाद मामले शांत हुआ।

    गुरुवार की रात आई आंधी के बाद ज्यादातर लाइनें टूट जाने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। परौसा बिजली घर का लाइन जोड़ दी गई है लेकिन सप्लाई चालू नहीं हुई है।
    इस कारण उदनपुर फीडर से जुड़े सजेहरा, नजीरपुर, कुसमरा, खुटमिली, जैसकपुर, उदनपुर सहित अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति ठप थी।

    शनिवार की दोपहर एक बजे परौसा बिजली घर में सप्लाई आ चुकी थी। रात तक लाइनमैन लाइनों को चेक करने नहीं गए थे। इस कारण आठ गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ग्रामीणों फोन भी लाइनमैनों ने रिसीव नहीं किए जिस कारण लोगों को आपूर्ति की सही जानकारी नहीं मिल सकी थी।

    खबरें और भी

    रात 10 बजे ग्रामीण मेहरबान सिंह, सुमित कुमार, राजकुमार, जयराम, भूपेंद्र, गोविंद, अमित, अरविंद, दीपक सहित अनेक लोग बिजली घर पहुंचे। वहां मौजूद एक सहायक लाइनमैन ने लोगों को डराने के उद्देश्य से लोहे की जाली के पास केबल ले जाते हुए कहा कि भाग जाओ, नहीं तो करंट जोड़कर यहीं निपटा दूंगा, फिर मिल जाएगी लाइट।

    इस टिप्पणी से मौके पर मौजूद लोगों में और आक्रोश भड़क गया। ग्रामीणों ने ऐसे कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। हालांकि बाद में बिजली घर परिसर के अंदर ही लाइनमैन छिपा रहा। बाद में अवर अभियंता ने फोन से ग्रामीणों को आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ।


    अवर अभियंता मिठाइलाल का कहना है कि लाइनों में आंधी आने की वजह से फाल्ट था टीम बड़ी लाइन सही करने में लगी हुई थी। इसलिए लाइन को दुरुस्त करने में देरी हुई आपूर्ति बहाल करवा दी गई है।