Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उरई में बड़ा हादसा; औरैया जालौन हाईवे पर 110 की रफ्तार से कार ने बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 05:08 PM (GMT+05:30)

    उरई में औरैया-जालौन राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गया। हादसे के बाद कार ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. उरई में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर।

    2. हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत।

    3. औरैया-जालौन राजमार्ग पर हुआ यह दर्दनाक हादसा।

    जागरण संवाददाता, उरई। उरई में भीषण हादसा हुआ। एक कार ने तेज रफ्तार से बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

    कुठौंद थाना के औरैया-जालौन राजमार्ग पर बुधवार अपराह्न साढ़े तीन बजे करीब 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से औरैया से जालौन की ओर जा रही ब्रेजा कार ने बाइक में टक्कर मारी और उसे करीब 100 मीटर तक घसीट ले गई। लोगों के शोर मचाने पर कार को छोड़ कर चालक भाग निकला।

    बाइक में तीन लोग सवार थे और हेलमेट भी नहीं लगाए थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक घायल युवक को पुलिस ने जालौन सीएचसी भेजा, वहां से फिर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया।

    सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम जखा निवासी 35 वर्षीय कुलदीप, 32 वर्षीय छोटे खान उर्फ कुंदन व 24 वर्षीय कमलेश एक ही बाइक से मदारीपुर बाजार खरीदारी करने आए थे। तीनों ने कुठौंद क्षेत्र के ग्राम मदारीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाया।

    इसके बाद जैसे ही वे औरैया-जालौन राजमार्ग पर चढ़ते हुए बाइक मोड़ी ही थी कि जालौन की ओर जा रही ब्रेजा कार उन्हें समेटते हुए घसीट ले गई। इस बीच राहगीर और वहां के दुकानदारों ने शोर मचाया इसके बाद भी कार नहीं रुकी। आगे जाकर चालक ने कार रोकी और स्वयं भाग निकला।

    खबरें और भी