विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालौन में झांसी-कानपुर हाईवे पर पलटा गैस टैंकर; बड़ा हादसा टला, 8 घंटे चला रेस्क्यू

Updated: Thu, 13 Aug 2026 03:00 PM (IST)

झांसी-कानपुर हाईवे पर गिरथान के पास एक एचपी गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक घायल हुआ और यातायात बाधित हुआ।

HighLights

  1. झांसी-कानपुर हाईवे पर गैस टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा।

  2. हादसे में चालक घायल, यातायात 8 घंटे तक बाधित रहा।

  3. सुरक्षा टीमें मौके पर पहुंचीं, गैस रिसाव की जांच की।

जागरण संवाददाता, उरई। झांसी-कानपुर हाईवे पर गिरथान के पास एक साइड काम होने से वनवे किया था। रात करीब 11 बजे एचपी गैस टैंकर चालक दूसरी तरफ मोड़ते समय पलट गया। गैस का रिसाव न हो इसके लिए तुरंत यातायात रोका गया और सेफ्टी टीम को मौके पर बुलाया गया।

लखनऊ से पहुंची टीम ने जब पूरी जांच की इसके बाद टैंक को हटाकर सुबह 8 बजे यातायात सुचारु हुई। रात भर वनवे से वाहन निकाले गए। घटना की सूचना के बाद एसडीएम, एफएसऔ व पुलिस टीम मौजूद रही। घायल चालक को इलाज के लिए भेजा गया है वह प्रयागराज के थाना सैदाबाद हांडिया ग्राम आरा कला निवासी है। और गुना मप्र से बनारस जा रहा था।

बुधवार रात करीब 11 बजे एचपी गैस टैंकर गैस लोड कर गुना मध्य प्रदेश से बनारस जा रहा था। झांसा-कानपुर हाईवे पर एट थाना क्षेत्र में काम होने के कारण बनवे था। ग्राम गिरथान कट के पास सड़क के दूसरे तरफ टैंकर को मोड़ते समय चालक टैंकर पर नियंत्रण नहीं रख गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।

78915937

रूट डायवर्जन कर वाहनों को निकाला गया

टैंकर पलटने से प्रयागराज थाना सैदाबाद हांडिया ग्राम आरा कला निवासी 45 वर्षीय चालक राकेश कुमार घायल हो गया। लोगों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सचूना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, सीओ कोंच, एफएसओ, डीएसओ, एसडीएम उरई, तहसीलदार और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

सुरक्षा के मद्देनजर सड़क का एक हिस्सा बंद कर रूट डायवर्जन कर वाहनों को निकाला गया। जरूरत को देखते हुए एचपीसीएल की सेफ्टी टीम को सूचना दी गई। टीम लखनऊ से रवाना होकर देर रात घटनास्थल पहुंची। गैस से भरे टैंकर की बारीकी से जांच की गई।

8 घंटे चली जांच

करीब आठ घंटे तक चले रेस्क्यू और निरीक्षण के बाद गुरुवार सुबह जांच पूरी हुई। इसके बाद टैंकर को हटवाकर यातायात बहाल कराया। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया सड़क की एक तरफ काम चल रहा था तो वनवे किया गया था। टैंकर चालक द्वारा इस साइड से दूसरी साइड मोड़ने पर टैंकर अनियंत्रित हो गया था।

हादसे के बाद सड़क पर टैंकर के पलटने से यातायात प्रभावित होने लगा तो पुलिस टीम ने तुरंत रूट डायवर्जन कराया था। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौजूद रही।

यह भी पढ़ें- जालौन में सौतेले पिता ने 13 साल बेटी से किया दुष्कर्म, मां की शिकायत पर पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज