Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में इस्लाम छोड़ सनातन में वापसी...गोपी से बना दीन मुहम्मद, प्रताड़ना मिली तो फिर हिंदू बन की घर वापसी

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 03:30 PM (IST)

    उरई में 15 साल पहले प्रेमजाल में फंसकर इस्लाम अपनाने वाले गोपी अहिरवार ने प्रताड़ना से तंग आकर सनातन धर्म में वापसी की। रेशमा द्वारा धर्म परिवर्तन करा ...और पढ़ें

    दीन मुहम्मद पर गंगाजल छिड़कते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता।

    दीन मुहम्मद पर गंगाजल छिड़कते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, उरई। 15 साल पहले हिंदू धर्म छोड़कर दीन मुहम्मद बने गोपी ने आखिरकार फिर से सनातन में वापसी की। प्रेमजाल में फंसकर गोपी ने धर्म परिवर्तन करके इस्लाम को अपना लिया था। लेकिन प्रताड़ना से तंग आकर उसने घर वापसी की।

    15 साल पहले गोपी अहिरवार ने अपनी जमीन बेची तो उसका रुपया देख मुहल्ले की ही रेशमा ने उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद धर्म परिवर्तन (खतने) कराकर उसे गोपी से दीन मुहम्मद बना दिया। 15 साल से गोपी मुस्लिम बनकर रह रहा है और रेशमा की प्रताड़ना भी सहता रहा। वह घर वापसी करना चाहता लेकिन रेशमा मारने की धमकी देती रही।

    मंगलवार को गोपी विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मिला और पूरी बात बताई। इसके बाद जिलाधिकारी को लिखित में पत्र दिया। इसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गंगाजल छिड़क कर शुद्धिकरण कराया और डाढ़ी बनाने के साथ तिलक लगाकर मंदिर में पूजा कराकर दीन मुहम्मद को गोपी अहिरवार का नाम देकर घर वापसी कराई।

    WhatsApp Image 2026-01-13 at 16.00.29

    घर वापसी के बाद गोपी को भगवा वस्त्र पहनाकर मिठाई खिलाते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। जागरण

    ये है पूरा मामला

    कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिनौरा निवासी गोपी अहिरवार पुत्र स्व. गोकुल अहिरवार शहर के मुहल्ला बघौरा निवासी है। उसके पत्नी की मौत के बाद उसकी दो बीघा जमीन विक्रय हुई तो उसका आधा पैसा गोपी के भाई गोपाल को मिला। पांच लाख रुपये गोपी को मिला था। इसकी जानकारी जब मुहल्ला निवासी रेशमा पत्नी अहसान अली निवासी करमचंदपुर तहसील कालपी को हुई तो उसने गोपी को अपने जाल में फंसा लिया।

    खबरें और भी

    हरियाणा ले गई गोपी को

    गोपी उसके झांसे में आ गया तो रेशमा उसे अपने साथ विनय नगर कालिंद्री स्कूल फरीदाबाद हरियाणा ले गई। वहां गोपी का धर्म परिवर्तन कराया और उसे गोपी से दीन मुहम्मद बना दिया। साथ ही उसके खेत के पांच लाख रुपये भी रेशमा ने हड़प लिए। 15 साल से गोपी दीन मुहम्मद बनकर रह रहा था।

    नहीं करने दे रही थी घर वापसी

    इस बीच उसने कई बार घर वापसी का प्रयास किया लेकिन रेशमा उससे कहती रही कि वापस हिंदू बने तो वह जान से मरवा देगी। इस कारण वह धर्म परिवर्तन की जिंदगी जी रहा था। रेशमा की प्रताड़ना से परेशान होकर मंगलवार को गोपी उर्फ दीन मुहम्मद ने विहिप व हिंदू उत्थान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं से मिला और अपनी पूरी बात बताई। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उसे जिलाधिकारी के पास ले गए और सिटी मजिस्ट्रेट को धर्म परिवर्तन से संबंधित शिकायती पत्र दिया।

    यहां किया शुद्धिकरण

    हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उसे पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में बने हनुमान मंदिर में गए जहां गोपी उर्फ दीन मुहम्मद को गंगाजल व तिलक लगाकर शुद्धिकरण किया। साथ ही बाल कटवाने के बाद मंदिर में पूजा करवाई और जय श्रीराम के जयकारे के साथ गोपी अहिरवार से दीन मुहम्मद को घर वापसी के साथ गोपी का नाम दिया गया। गोपी ने रेशमा पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। विहिप के प्रांतीय सेवा प्रमुख बलवीर सिंह जादौन ने कहा जो लोग धर्म परिवर्तन करा रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    कई बार प्रयास किया कि घर वापसी कर लूं लेकिन नहीं कर सका। अब मैं फिर से अपने धर्म में लौट आया हूं।
    गोपी, पीड़ित