Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कालपी में पुराने यमुना पुल से गुजरने लगे सभी वाहन, झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम से मिली बड़ी राहत

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 05:06 PM (IST)

    कालपी में पुराना यमुना पुल सभी वाहनों के लिए खुल गया है, जिससे झांसी-कानपुर हाईवे पर जाम से बड़ी राहत मिली है। 22 मई से मरम्मत के लिए बंद यह पुल अब नए ...और पढ़ें

    कालपी के पुराने पुल से गुजरता ट्रक। जागरण

    कालपी के पुराने पुल से गुजरता ट्रक। जागरण 

    HighLights

    1. 22 मई से झांसी-कानपुर हाईवे पर कालपी के पुराने यमुना से कराया जा रहा था कार्य

    2. नए पुल से दोनों तरफ का यातायात गुजरने से आए दिन लगने वाले जाम से मिली निजात

    जागरण संवाददाता, उरई। झांसी-कानपुर हाईवे पर कालपी में यमुना नदी के पुराने पुल के मरम्मत का कार्य बुधवार को पूरा होने के बाद गुरुवार शाम को कुछ भरें वाहनों को टेस्टिंग के तौर पर निकालने के बाद सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया। करीब दो माह बाद पुराना पुल सभी वाहनों के लिए खुल जाने से नए पुल पर दबाव कम हो गया जिससे लोगों को सुविधा हुई।

    पुल की मरम्मत के दौरान दोनों ओर का यातायात नए पुल से संचालित किया जा रहा था, जिससे वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण हाईवे पर आए दिन लंबा जाम लग रहा था। इस बीच कालपी के ओवरब्रिज में स्लैब का दो फीट घेरे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने से वहां का भी काम टीम के कर्मचारियों की ओर से किया जा रहा है। गुरुवार को भी कालपी के ओवरब्रिज की स्लैब के क्षतिग्रस्त हिस्से की कटाई होती रही।

    कालपी के 56 साल पुराने यमुना पुल की 32 बेयरिंग और चार एक्सपेंशन ज्वाइंट में खराबी आने से भारी वाहनों के लिए यातायात 22 मई से रोक कर इसकी मरम्मत का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की ओर से कराया जा रहा था। एनएचएआइ के प्रोजेक्ट मैनेजर उत्तम सिंह ने बताया कि पुल का काम बुधवार को पूरा हो गया था। उसके बाद जांच की गई।

    गुरुवार शाम करीब छह बजे भारी वाहनों को गुजार कर टेस्टिंग की गई। मौरंग व गिट्टी लोड वाहनों को खड़ा करने वा गुजार कर देखा गया। जंप आदि ठीक रहने पर सभी तरह के वाहनों के लिए पुल को रात करीब आठ बजे से खोल दिया गया। उससे पहले पुल के दोनों ओर के डायवर्जन हटा लिए गए। अभी तक दोनों ओर के आवागमन करने वाले भारी वाहन यमुना के नए पुल से ही गुजर रहे थे।

    खबरें और भी

    इस दौरान मौरंग और गिट्टी के लदे ट्रक व डंपरों की वजह से आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।वैसे लोडर, कार, बाइक आदि को पुराने पुल से काम के दौरान भी निकलने की छूट थी। वहीं 19 जुलाई को छह साल पूर्व कानपुर-झांसी हाईवे पर कालपी में बने ओवरब्रिज की स्लैब का दो फीट घेरे का हिस्सा गिर गया था। उस क्षतिग्रस्त हिस्से की सफाई कराने के बाद उसे चार फीट घेरे तक काटने का काम हो रहा है, इसे भी गुरुवार को काट कर साफ कर लिया गया। अब इसकी मरम्मत का काम शुक्रवार से प्रारंभ होने की उम्मीद है।

    इस पुल से एक साइड से वाहनों को गुजारा जा रहा है। यह ओवरब्रिज 2020 में 43 करोड़ की लागत से बना था। एनएचएआइ प्रोजेक्ट मैनेजर उत्तम सिंह ने बताया कि गुरुवार को यमुना का पुराना पुल सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया। उससे पहले पांच भारी वाहन पुल पर से गुजार कर भार चेक किया गया और उसके बाद सभी वाहनों को निकलने की अनुमति दे दी गई।